3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में कांग्रेस पार्षद के घर के बाहर लहराए धारदार हथियार, बदमाश CCTV में कैद

MP News: मध्य प्रदेश के सागर शहर के मोती नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Himanshu Singh

Mar 03, 2026

sagar news

MP News: मध्य प्रदेश के सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशवगंज वार्ड के कांग्रेस पार्षद नीलोफर चमन अंसारी के घर देर रात होलिका दहन के बाद कुछ बदमाशों ने उपद्रव मचाया। बदमाश हाथों में धारदार हथियार लहराते हुए पार्षद के घर पहुँचे और गाली-गलौज की साथ ही धारदार हथियार से दरवाजे पर भी हमला किया। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

दरअसल, युवक ने कुछ दिन पहले कोचिंग जाते वक्त एक नाबालिग लड़की के गले पर कटर रख दिया था। वह युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।इसके बाद लड़की ने थाने में उक्त युवक की शिकायत की थी। इसी की नाराजगी के चलते युवक ने उसके ऊपर हुई एफआईआर के विरोध में पार्षद के घर पर हमला किया।

घर के बाहर बदमाशों ने लहराए हथियार

दरअसल, कांग्रेस पार्षद नीलोफर चमन अंसारी के घर देर रात करीब साढ़े नौ बजे होलिका दहन के बाद पास ही रहने वाले अजहर मनिहार,अरमान मनिहार के साथ कुछ अन्य युवक धारदार हथियार लेकर उनके घर के बाहर पहुंचे। जिसके बाद बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से उनके मुख्य गेट पर हमला किया। करीब 10 मिनट तक बदमाशों ने मौके पर उत्पाद मचाया और मौके से फरार हो गए।

वहीं, बदमाशों की पूरी करतूत कांग्रेस पार्षद के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें बदमाश साफ तौर पर हाथ में धारदार हथियार लिए उत्पाद मचाते नजर आ रहे हैं।

घटना के बाद कांग्रेस पार्षद पति चमन अंसारी ने मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि पास ही रहने वाले कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के युवक इलाके में आए दिन उत्पाद मचाते हैं। जिसकी उन्होंने पुलिस से पूर्व में शिकायत थी। विरोध करने पर उनके घर भी बदमाशों ने अब देर रात उत्पाद मचाया और धारदार हथियार लहराए। वही मोतीनगर थाना पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।