सागर

48 घंटे बाद बर्फीली हवाओं से कम होगा पारा, आज धूप से रहेगी राहत

जनवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम का रुख बदल गया है। दिन व रात के तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है, लेकिन माह के तीसरे सप्ताह में फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

less than 1 minute read
Jan 12, 2026

जनवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम का रुख बदल गया है। दिन व रात के तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है, लेकिन माह के तीसरे सप्ताह में फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेक छलोत्रे ने बताया कि वर्तमान में हवा का रुख बदलने और एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण तापमान में यह उछाल आया है। अगले 48 घंटों तक तापमान में स्थिरता बनी रह सकती है, लेकिन इसके बाद उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं का दौर एक बार फिर शुरू होगा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।

Published on:
12 Jan 2026 04:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर