24 घंटों में ही अधिकतम तापमान 5 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार इस समय मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं।
बारिश का सिस्टम एक्टिव होने से गुरुवार को शहर में दिनभर बारिश हुई। 10 दिन बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हुआ। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 24 घंटों में ही अधिकतम तापमान 5 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार इस समय मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। जिले में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी जिले में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं दिनभर में 10.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 31.6 मिमी यानी 1.2 इंच बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश मालथौन में 106 मिमी दर्ज हुई। वहीं बीना में 80.6 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून सीजन में अब तक जिले में कुल 629.2 मिमी यानी 24.8 इंच बारिश हो चुकी है। यह पिछले साल की तुलना में 49 प्रतिशत अधिक है। जिले की औसत सामान्य बारिश 1230.5 मिमी (48.4 इंच) मानी जाती है, जिसका 51.1 प्रतिशत हिस्सा अब तक पूरा हो चुका है। पिछले साल 1 जून से 24 जुलाई तक 419.5 मिमी पानी गिरा था। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।