सागर

कार लोन के नाम पर युवक के साथ 8.50 लाख रुपए की ठगी

मोतीनगर थाना क्षेत्र में कार लोन के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 8.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। छत्रसाल कॉलोनी विट्ठल नगर निवासी पिंकी अहिरवार और उनके पति जितेन्द्र अहिरवार पुत्र ब्रजेश अहिरवार ने मोतीनगर थाने में एक धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि कुवी टेक्नोलॉजी सर्विस […]

2 min read
Apr 08, 2026
प्रतीकात्मक फोटो

मोतीनगर थाना क्षेत्र में कार लोन के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 8.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। छत्रसाल कॉलोनी विट्ठल नगर निवासी पिंकी अहिरवार और उनके पति जितेन्द्र अहिरवार पुत्र ब्रजेश अहिरवार ने मोतीनगर थाने में एक धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि कुवी टेक्नोलॉजी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के एजेंटों और एयू स्माल फाइनेंस बैंक भगवानगंज शाखा के कर्मचारियों ने मिलकर उनके नाम पर 8.50 लाख रुपए का फर्जी लोन स्वीकृत कर लिया और राशि थर्ड पार्टी को ट्रांसफर कर दी।

खाते में नहीं आई राशि

आवेदन के अनुसार मार्च में कुनाल शर्मा और सूर्या सिंह ने फोन कर कार पर आसान किस्तों वाले लोन का लालच दिया। शुरू में मना करने के बावजूद लगातार कॉल्स से सहमत कराया गया। इसके बाद भगवत सिंह और बैंक शाखा प्रबंधक ने संपर्क किया। बताया गया कि लोन पास हो गया है, ब्याज दर मात्र 8.45 प्रतिशत सालाना और कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं होगा। पीड़ितों ने बताया कि बैंक कर्मचारियों ने आधार ओटीपी लेकर हस्ताक्षर कराए और मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड ले लिया। 23 मार्च को लोन सैंक्शन हुआ, लेकिन खाते में राशि नहीं आई। बैंक ने मार्च क्लोजिंग का हवाला देकर 31 मार्च तक राशि आने का आश्वासन दिया, लेकिन बैंक में किसी प्रकार की राशि नहीं आई।

अब 18 अप्रेल को कटनी है पहली किस्त

पीड़ितों ने बताया कि उनके मोबाइल पर 18 अप्रेल को पहली किस्त 20226 रुपए कटने का मैसेज आया है। जब पीड़ितों ने विरोध किया तो पता चला कि पूरी राशि के एजेंटों या थर्ड पार्टी को ट्रांसफर कर दी गई। पीड़ितों का आरोप है कि सहमति के बिना राशि ट्रांसफर की गई, जबकि बताया गया था कि खाते में आएगी। अब बैंक और एजेंट किस्त भरने के लिए दबाव डाल रहे हैं। गाड़ी जब्त करने और कानूनी कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं। बार-बार बैंक जाने पर भी कोई समाधान नहीं निकला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
08 Apr 2026 04:54 pm
Also Read
View All