7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

21 जुआरी पकड़े, 22 बाइक, 11 कार समेत 51 लाख का मशरुका जब्त, एक आरोपी से पिस्टल व चाकू भी बरामद

सुरखी थाना पुलिस ने बहेरिया थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर हड़ंकप मचा दिया। रविवार की देर रात बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रुसल्ला के जंगल में संचालित हो रहे जुआ फड़ पर पुलिस टीम ने दबिश दी। कार्रवाई में फड़ से 21 जुआरियों को पकड़ा गया, जिनके पास से 22 बाइक, 11 कार, 21 मोबाइल […]

2 min read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Apr 07, 2026

सुरखी थाना पुलिस ने बहेरिया थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर हड़ंकप मचा दिया। रविवार की देर रात बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रुसल्ला के जंगल में संचालित हो रहे जुआ फड़ पर पुलिस टीम ने दबिश दी। कार्रवाई में फड़ से 21 जुआरियों को पकड़ा गया, जिनके पास से 22 बाइक, 11 कार, 21 मोबाइल और एक पिस्टल व चाकू जब्त किया गया है। इसकी कुल कीमत करीब 45 लाख आंकी गई है, वहीं जुआरियों के पास से नकद 6 लाख 45 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। कुल बरामदगी 51 लाख 45 हजार की है। कार्रवाई में पांच थानों का पुलिस बल शामिल था। इस टीम को प्रशिक्षु आइपीएस दीपांशु ने तैयार किया था। सूत्रों के अनुसार जुआ फड़ संचालित होने की जानकारी मिलने पर एसपी विकास विकाश कुमार शाहवाल ने प्रशिक्षु आइपीएस के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मामले में जुआरियों को थाने ले जाकर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुखबिर ने दी सटीक सूचना मौके पर पहुंचे 22 पुलिसकर्मी

ग्राम रुसल्ला के जंगल में लंबे समय से जुआ फड़ संचालित हो रहा था। चूंकि यह बड़े स्तर पर फड़ संचालित होता था, तो जुआरियों ने भी अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया हुआ था ताकि पुलिस की कार्रवाई से बचा जा सके। पुलिस ने जुआरियों की धरपकड़ के लिए प्लानिंग की। रविवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना मिलते ही सुरखी, बिलहरा, बहेरिया कर्रापुर, ढाना की 22 सदस्य की स्पेशल टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की गई। टीम जंगल में पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ फड़ पर दबिश दी यहां करीब 30 से 40 लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देख जुआरी भागने लगे, जिस पर पुलिस जवानों ने पीछा कर 21 आरोपियों के लिए पकड़ लिया।

हथियार भी हुए बरामद नामी लोग होते थे शामिल

बड़े स्तर पर संचालित जुआ फड़ में लग्जरी कार सहित शहर और आसपास के इलाकों के नामी लोग पहुंचते थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि उक्त जुआ फड़ का संचालक आरोपी अमित टिम्मा कर रहा था। कार्रवाई में उसे भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया गया है।

जुआ व ऑर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है

रुसल्ला के जंगल जुआ फड़ पर कार्रवाई की गई है। फड़ का संचालन अमित टिम्मा नाम का व्यक्ति कर रहा था। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के साथ ऑर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

  • डॉ. संजीव उईके, एडिशनल एसपी