सागर

आरोप- पति बना रहा था गर्भपात का दबाव, 6 माह की गर्भवती ने लगाई फांसी

मकरोनिया थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में एक गर्भवती ने घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। मायके पक्षने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाकर जांच की मांग की है।
less than 1 minute read
Dec 13, 2025
Feature image

मकरोनिया थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में एक गर्भवती ने घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। मायके पक्षने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाकर जांच की मांग की है।

9 साल पहले हुई थी शादी दूसरे बच्चे से नाखुश पति

दमोह निवासी विनीता रजक की 2016 में मकरोनिया के दीनदयाल नगर निवासी हरिकांत रजक से शादी हुई थी। उनका एक 7 साल का बेटा है। वह 6 माह से गर्भवती थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति दूसरे बच्चे से नाखुश था। वह लगातार गर्भपात कराने का दबाव बना रहा था। इसी के चलते दोनों के बीच विवाद होते रहते थे। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती है। उसको मारा गया है। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच की जाए और आरोपियों को सजा दी जाए। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है।

कारणों की जांच कर रहे

मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है, आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

- रविंद्र चौहान, थाना प्रभारी मकरोनिया

Updated on:
13 Dec 2025 04:47 pm
Published on:
13 Dec 2025 04:47 pm