सागर

Video सरकार को शर्म नहीं तो हम क्यों करें, यहां बेरोजगारों ने शू पॉलिश और पकौड़े बेचकर किया विरोध

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पकौड़े बेचने वाले बयान के बाद बेरोजगारों का गुस्सा और बढ़ गया है
3 min read
• •
Updated: 8 Feb 2018, 1:59 PM IST
pakoda rojgar

सागर. मध्यप्रदेश में बेरोजगारों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती रही है। जिस पर सरकार का कोई लगाम नहीं है। ऐसे में शिक्षित बेरोजगार जहां सड़कों पर रोजगार ? के लिए प्रयासरत हैं, वहीं सरकार को इन्हें देखकर भी कोई शर्म नहीं आ रही है। ऐसे में बेरोजगार भी बेशर्म बनकर कहीं शू पॉलिस कर विरोध करा रहे है तो कहीं सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए। बेरोजगारों के जले पर नमक छिड़कने वाली बात तब हो जाती है, जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अपने पहले ही भाषण में बेरोजगारों पर इतना भद्दा कमेंट करते है। वह बेरोजगारों से पकौड़े बेचने की बात कह देते है। साथ ही यह भी कहते है यह कोई शर्म की बात नहीं है। ऐसे में अब बेरोजगार शू पॉलिश करते तक से नहीं हिचक रहे है और कह रहे है कि जब सरकार को शर्म नहीं आ रही है, तो हम क्यों करें।

विदित को कि पकौड़ा पॉलीटिक्स सामने आने के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने भाषण में पीएम के बहुचर्चित बयान 'पकौड़ा रोजगारÓ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता चिदंबरम पकौड़ा बेचने वालों की तुलना भिखारियों से कर रहे थे, लेकिन वह बताना चाहेंगे कि पकौड़ा बेचना शर्म की बात नहीं है। अमित शाह ने कहा, "अभी मैं चिदंबरम साब का ट्वीट पढ़ रहा था कि मुद्रा बैंक के साथ किसी ने पकौड़े का ठेला लगा लिया, इसको रोजगार कहते हैं? हां मैं मानता हूं कि भीख मांगने से अच्छा है कि कोई मजदूरी कर रहा है, उसकी दूसरी पीढ़ी आगे आएगी तो उद्योगपति बनेगी।

पकौड़ा पॉलीटिक्स का होने लगा असर
पकौड़ा पर शुरू हुई राजनीति से जहां देश भर में अलग-अलग बयान सामने आए। वहीं मध्यप्रदेश में इसका सबसे ज्यादा असर देखने मिल रहा है। यहां बेरोजगार जहां सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट छोड़ रहे है। वहीं सरकार की तीखी आलोचना भी करने से पीछे नहीं हट रहे है। वह मोदी के स्किल इंडिया प्रोजेक्ट को भी महज आंकड़ों का खेल बता रहे है। इधर छतरपुर, सागर, दमोह, टीमकगढ़, पन्ना, बीना सहित अंचल में इसका विरोध भी पुरजोर होने लगा है। कोई पकौड़ा का ठेला लगाकर विरोध कर रहा है तो कोई शू पॉलिश कर। अब भी सभी सरकार से रोजगार के लिए कुछ करने की गुहार लगा रहे है। यहां खास बात यह भी है मप्र और बुंदेलखंड क्षेत्र में रोजगार के लिए प्राइवेट सेक्टर्स का भी अभाव है।

बेरोजगारी के यह आंकड़े है डरावने
प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। पिछले 2 वर्ष में प्रदेश में 53 फीसदी बेरोजगारी बढ़ी है। इसे खत्म करने के लिए शिक्षित युवा रोजगार गारंटी कानून बनाना होगा। शिक्षित युवाओं को अब तक इसीलिए नजरअंदाज किया जा रहा है, क्यों कि इनके लिए कोई कानून नही है। प्रदेश में बेरोजगारी सेना का गठन करने वाले अक्षय हुंका ने बताया कि महंगी पढ़ाई करने के बाद युवा बेरोजगार है। सरकार वर्तमान में संविदा पर जो नौकरियां दे रही है, उनकी वेतन भी काफी कम है। प्रदेश में हर 6 वें घर में एक युवा बेरोजगार है और हर 7वें घर में एक शिक्षित बेरोजगार। हुंका ने बताया कि दिसम्बर 2015 में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 15.60 लाख थी। जो दिसम्बर 2017 में बढ़कर 23.90 लाख हो गई है। प्रदेश के 48 रोजगार कार्यालय के माध्यम से महज 334 लोगों को ही रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि दिसम्बर 11 में जहां 10 में से 7 शिक्षत बेरोजागर थे वहीं 2017 में यह संख्या 10 में से 9 पर पहुंच गई है। पिछले 10 वर्षों में जनसंख्या में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है तो सरकारी नौकरियों में 2.5 प्रतिशत की कमी हुई है।

पकौड़े पर विरोध शुरू, अलग-अलग शिक्षित बेरोजगारों के संगठन आए सामने
छतरपुर में आजाद शक्ति सेना ने छत्रसाल चौराहे पर बेरोजगार युवाओं की खिल्ली उड़ाए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान हाथ ठिलिया लगाकर भजिये, समोसे, पकौड़े बनाकर औऱ उन्हें बेचकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन प्रमुख बृजराज तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इसके बाद नाश्ता की दुकान लगाई। बृजराज तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि सरकार बनेगी तो देश में 2 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन तीन साल पूरे होने के बाद भी रोजगार नहीं मिला है। उल्टे प्रधानमंत्री युवाओं को पकौड़े तलने की सलाह दे रहे हैं। इधर बेरोजगार सेना के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय हुंका और प्रदेश कोर कमेटी सदस्य सत्यप्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा टाई बांधकर यहां पहुंचे। उन्होंने बीच सड़क पर बैठकर पॉलिश किया और सरकार की नीतियों के विरोध में नारे लगाए। बाद में कलेक्टर के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जब तक सरकर शिक्षित युवा रोजगार गारंटी कानून लागू नहीं करती है, तब तक सरकार को युवा वोट नहीं देंगे। रोजगार नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए युवाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

Published on: