सागर

भाजपा के इस मंत्री के खुले चैलेंज से सकते में कांग्रेस,चुनाव पर कह दी ये बड़ी बात

भाजपा के इस मंत्री के खुले चैलेंज से सकते में कांग्रेस,चुनाव पर कह दी ये बड़ी बात
4 min read
Aug 05, 2018
भाजपा के इस मंत्री के खुले चैलेंज से सकते में कांग्रेस,चुनाव पर कह दी ये बड़ी बात
भाजपा के इस मंत्री के खुले चैलेंज से सकते में कांग्रेस,चुनाव पर कह दी ये बड़ी बात

सागर. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के पहले मप्र की राजनीति में काफी उथल पुथल मची हुई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जहां सीएम शिवराज पर लगातार निशाना साधते हुए उनकी यात्रा पर वार कर रहे हैं तो सीएम भी करारा जबाव देते नजर आ रहे है। इन सब के बीच शिवराज के मंत्री द्वारा सार्वजनिक मंच से दिया गया बयान सभी राजनैतिक दलों के लिए टेंशन बन गया है। मंत्री के इस खुले चैलेंज से कांग्रेस सकते में है तो अन्य दल भी विचार करने लगे है।

Watch Video

विधानसभा चुनाव को लेकर दिए गए इस बयान ने दूसरे दलों और उनके उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। चुनाव के बाद नतीजे भले ही कुछ आए, लेकिन मंत्री के खिलाफ कांग्रेस से उम्मीदवार कौन होगा, इस चर्चा ने अब सागर और प्रदेश की राजनीति में जोर पकड़ ली है।

दरअसल, प्रदेश के पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने गत दिवस कृषि उपज मंडी में आयोजित हितग्राही सम्मेलन ने बार फिर हुंकार भरते हुए खुद को अपराजेय बता दिया। इतना ही नहीं अपने भाषण में उन्होंने यह तक कह दिया कि उनकों हराने वाला कोई पैदा ही नहीं हुआ है। फिर चाहे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह और स्वयं राहुल गांधी भी उनके विरुद्ध चुनाव लड़ लें, नतीजा हार ही निकलेगा।

गोपाल भार्गव ने ये कहा
पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव न कहा कि प्रदेश में स्वरोजगार सम्मेलनों के माध्यम से युवाओं एवं जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाओं से युवा स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न स्व-रोजगार एवं हितग्राही मूलक योजनाओं से सभी पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। सांसद लक्ष्मीनारायण यादव ने कहा कि संबल योजना से मुसीबत के समय में असंगठित श्रमिकों के परिवारों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक विकास हुआ है। कार्यक्रम को विधायक प्रदीप लारिया, शैलेन्द्र जैन एवं पारूल साहू ने भी संबोधित किया।

16 सौ हितग्राही हुए लाभान्वित
हितग्राही सम्मेलन में स्वरोजगार योजनाओं के 1600 से अधिक हितग्राहियों को 10 करोड़ 12 लाख से अधिक की राशि का लाभ वितरित किया गया। इस अवसर पर बुधनी विधानसभा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी से दिखाया गया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं के लाभ एवं जानकारी दी। सामान्य निर्वाचन अधिकारियों ने ईवीएम व वीवीपेट मशीनों द्वारा आमजनों को जागरूक कर इसके उपयोग के बारे में बताया। सम्मेलन में हस्त-शिल्प विकास निगम के अध्यक्ष नारायण प्रसाद कबीरपंथी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तृप्ति सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, शैलेष केशरवानी, कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, निगमायुक्त अनुराग वर्मा, सीईओ जिला पंचायत चन्द्रशेखर शुक्ला, डॉ. राजेश राय, एसडीएम एलके खरे, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या मे हितग्राही
उपस्थित रहे।

हराने वाला पैदा ही नहीं हुआ

पंचायत मंत्री ने यहां खुले मंच से कहा कि उन्हें हराने वाला अब तक पैदा ही नहीं हुआ है। उनकी इस हुंकार को भले ही विपक्षी अहंकार और सत्ता का मद कह रहे हो, लेकिन हकीकत भी काफी डरा देने वाली है। पिछले चुनावों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो गोपाल भार्गव सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले प्रत्याशियों में सुमार रहे है। उनके क्षेत्र में उनकी तूती बोलती है। अब सवाल यह है कि क्या कांग्रेस उनके इस टशन को स्वीकार करती है या फिर एक घर छोडऩे में ही विश्वास करती है। हालांकि, चुनाव के नतीजे जनता की वोट पर ही तय होते है। जिसके परिणाम के बाद ही पता चलेगा कि कौन है विजेता और कौन बोल बच्चन।

राहुल गांधी, कमलनाथ और दिग्गी के लिए चैलेंज

यहां आपको यह भी बताना होगा कि गोपाल भार्गव ने ये कोई पहली दफा ऐसा बयान नहीं दिया है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक बयान मीडिया को दिया था। जिसमें भी उन्होंने कहा था कि उनके विरुद्ध चुनाव लडऩे के लिए कांग्रेस इंका अध्यक्ष राहुल गांधी ने मना कर दिया है। कमलनाथ ने हाथ जोड़ लिए है और दिग्विजय सिंह खुद को बूढ़ा बताकर चुनाव लडऩे की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। पूरी कांग्रेस भी मिलकर उन्हें नहीं हरा सकती है। हालांकि, अहंकार की बात पर पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव कहते है कि मुझे रहली से लगातार जीतने का अहंकार नहीं है, हमें हराने वाला अभी पैदा नहीं हुआ। चुनाव तो नागपंचमी जैसा दंगल है। उन्होंने कहा कि इस दंगल में समकक्ष व्यक्ति सामने आए तो उसका मजा ही कुछ और है।

Watch Video

Published on:
05 Aug 2018 12:39 pm