तपती धूप से मिली राहत सागर. शहर में मानसून की विदाई के बाद दो दिनों से बादल छा रहे हैं। गुरुवार को धूप और छांव का दौर चलता रहा है। पिछले दिनों से तपती धूप से राहत मिली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम […]
तपती धूप से मिली राहत
सागर. शहर में मानसून की विदाई के बाद दो दिनों से बादल छा रहे हैं। गुरुवार को धूप और छांव का दौर चलता रहा है। पिछले दिनों से तपती धूप से राहत मिली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मौसम में आ रहे बदलाव से किसान परेशान हैं। खेतों में सोयाबीन फसल की कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में यदि बारिश हुई तो फसल को नुकसान हो सकता है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार तेज बारिश होनी की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्टूबर से हल्की ठंड दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीलंका और इसके करीबी क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। दूसरा सिस्टम लक्ष्यद्वीप के आसपास है। इस कारण से मध्यप्रदेश दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों के जिलों में मौसम में बदलाव आया है।