सागर. शासकीय पं.रविशंकर शुक्ल स्कूल में शुक्रवार को कौशल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं ने कंप्यूटर टोपोलॉजी, पार्लर और मेकअप रूप आदि के मॉडल बनाए।
पं. रविशंकर शुक्ल विद्यालय में कौशल प्रदर्शनी का आयोजन
सागर. शासकीय पं.रविशंकर शुक्ल स्कूल में शुक्रवार को कौशल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं ने कंप्यूटर टोपोलॉजी, पार्लर और मेकअप रूप आदि के मॉडल बनाए। स्कूल व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आईटी और ब्यूटी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे छात्राएं स्वावलंबी बन सकें। 281 छात्राओं ने शिक्षक लक्ष्मी पटैल के मार्गदर्शन में मॉडल और चार्ट प्रदर्शित किए। मुख्य अतिथि संभागीय समन्वयक शिवेन्द्र बसंल ने कहा कि जिन छात्राओं ने आज स्थान प्राप्त नहीं किया है वे निराश ना हो और आगे भी इसी तरह सार्थक प्रयास करते रहें। आत्मनिर्भर बनकर ही आप अपने सपनों को पूर्ण कर सकते है। प्राचार्य डॉ. महेन्द्र प्रताप तिवारी ने कहा कि स्कूल शिक्षा के बाद ही अब छात्राओं को रोजगार मिलने लगेगा। चयन समिति अशोक पटेल, अर्चना कुशवाहा, डॉ. नाहिद परवीन खान, प्रतिभा लोधी एवं शशांक धूपड़ मौजूद रहे। नॉन वर्किंग मॉडल में प्रथम स्थान पर जिया एवं प्रकृति जैन, द्वितीय स्थान सोनम पटैल, सरिता पटेल एवं तृतीय स्थान पर पुष्पा पटैल एवं सोनिया पटैल ने प्राप्त किया। चार्ट मे प्रथम स्थान पर वंशिका पटैल, दूसरे रेणुका यादव एवं तीसरे स्थान पर आर्या नामदेव को चुना।