सागर

गणेश पंडाल में लग रही भक्तों की भीड़, महाअष्टमी पर 56 भोग व महाआरती का हुआ आयोजन

दस दिवसीय गणेश उत्सव में अलग-अलग स्वरूपों में बप्पा के दर्शन हो रहे हैं। कहीं गणेश भगवान राजा के रूप में विराजमान हैं, तो कहीं शेर की सवारी पर। सुबह-शाम हो रही महाआरती में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

less than 1 minute read
Sep 01, 2025
sagar

दस दिवसीय गणेश उत्सव में अलग-अलग स्वरूपों में बप्पा के दर्शन हो रहे हैं। कहीं गणेश भगवान राजा के रूप में विराजमान हैं, तो कहीं शेर की सवारी पर। सुबह-शाम हो रही महाआरती में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को अष्टमी के मौके पर गणेश पंडालों में 56 भोग व महाआरती का आयोजन किया गया।

राजा के स्वरूप में दर्शन

रामपुरा वार्ड में पुत्री शाला स्कूल के पास ज्ञान ज्योति समिति ने गणेश प्रतिमा की स्थापना की है। यहां भगवान गणेश राजा के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।

सिंहासन पर विराजे गणेश

रेलवे कॉलोनी अप्सरा टॉकीज के पास सिंहासन पर गणेश प्रतिमा की स्थापना हुई है। यहां दस दिनों तक विभिन्न आयोजन हो रहे हैं।

मनमोहक स्वरूप में दर्शन

भगवान गंज वार्ड में 12 वें वर्ष शिव पार्वती गणेश समिति ने प्रतिमा की स्थापना की है। यहां मनमोहक स्वरूप में सिंहासन पर गणेश जी विराजमान हैं।

शेर पर विराजे गणेश

गुजराती बाजार में अमर गणपति शिव सेना ने 48 वें वर्ष प्रतिमा की स्थापना की है। यहां गणेश भगवान शेर पर विराजमान हैं।

Published on:
01 Sept 2025 04:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर