सागर

पुरानी रंजिश में चाकू से जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सुभाषनगर वार्ड में बुधवार को पुरानी रंजिश ने खूनी मोड़ ले लिया। विवाद के चलते मौका पाकर आरोपी ने अपने पडोसी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वह घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। उसका भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। शुक्रवार को आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

1 minute read
Jan 10, 2026

सुभाषनगर वार्ड में बुधवार को पुरानी रंजिश ने खूनी मोड़ ले लिया। विवाद के चलते मौका पाकर आरोपी ने अपने पडोसी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वह घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। उसका भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। शुक्रवार को आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
यह मामला मोतीनगर थाने में दर्ज हुआ। बुधवार रात करीब 8 बजे मजदूरी से घर लौट रहे राजा अहिरवार 28 वर्ष और उनके छोटे भाई मोनू अहिरवार जैसे ही संतोषपुरा सुभाषनगर वार्ड में जुग्गा अहिरवार के घर के सामने पहुंचे। तभी जुग्गा और नरेंद्र अहिरवार ने पुरानी दुश्मनी के कारण उनका रास्ता रोका और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जुग्गा ने चाकू से मोनू के पेट में वार किया, हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया और खून बहने लगा। जब राजा ने बचाव करने की कोशिश की तो नरेंद्र ने लोहे के पाइप से हमला किया, जिससे पैर और जांघ में चोटें आई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मोनू को तत्काल बीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।

23 की उम्र में आठ अपराध दर्ज

शिकायत के बाद थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी जुग्गा उर्फ लखन पुत्र रामप्रसाद अहिरवार 23 वर्ष निवासी संतोषपुरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया। घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपी नरेन्द्र अहिरवार की तलाश में जुटी है। जुग्गा पर थाने में 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, हथियार से हमला और आबकारी अधिनियम के अपराध शामिल हैं।

Published on:
10 Jan 2026 05:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर