सागर

चाय दुकानदार से मांगे पैसे, नहीं दिए तो कर दिया धारदार हथियार से हमला

मकरोनिया स्थित एक चाय दुकान पर बदमाशों ने दुकान संचालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जहां हमलावर दुकान पर पहुंचे और ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। वारदात में दुकान संचालक को चेहरा और पीठ में घाव आए। पीडि़त ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।उपसरपंच […]

less than 1 minute read
Feb 12, 2026

मकरोनिया स्थित एक चाय दुकान पर बदमाशों ने दुकान संचालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जहां हमलावर दुकान पर पहुंचे और ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। वारदात में दुकान संचालक को चेहरा और पीठ में घाव आए। पीडि़त ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
उपसरपंच चाय नाम से दुकान संचालित करने वाले युवक ने बताया कि दो आरोपी दुकान पर आए थे और शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर रहे थे। जब मैंने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Published on:
12 Feb 2026 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर