5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अव्यवस्थाओं का बस स्टैंड: नहीं बन पाया प्रतीक्षालय, सुलभ कांप्लेक्स में लगा दिया वॉटर कूलर

गर्मियों में यात्री होते हैं परेशान, नगर पालिका अधिकारी नहीं कर पा रहे समस्या का समाधान, कई बार बैठकों में उठा चुका है यह मुद्दा, फिर भी नहीं बनाई जा रही कोई योजना

2 min read
Google source verification
Bus stand of chaos: Waiting room could not be built, water cooler installed in Sulabh complex

सुलभ कांप्लेक्स में लगा वॉटर कूलर। फोटो-पत्रिका

बीना. खिमलासा रोड स्थित बस स्टैंड पर सुविधाओं में कमी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर अभी तक सुविधायुक्त प्रतीक्षालय नहीं बन पाया है। इसके बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए बस स्टैंड पर पर्याप्त सुविधाएं यात्रियों को मुहैया नहीं कराई गई हैं। स्टैंड परिसर में बड़े प्रतीक्षालय का अभाव है। प्रतीक्षालय के नाम पर सिर्फ दो छोटी-छोटी दुकानों में व्यवस्था की गई है, जिसमें एक बंद रहती है, जहां गर्मी में बैठना मुश्किल होता है और जगह कम होने के कारण कुछ यात्री ही यहां बैठ पाते हैं। यात्रियों को दुकानों के सामने बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। यदि पहले ही यहां व्यवस्थित प्रतीक्षालय बनाया गया होता, तो यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ता। सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी के मौसम में होती है, गर्म हवा के थपेड़ों के बीच यात्रियों को बैठना पड़ता है।

वॉटर कूलर लगा सुलभ कांप्लेक्स में
बस स्टैंड में सबसे पीछे सुलभ कांप्लेक्स बना है और इसी में अंदर वॉटर कूलर रख दिया है, जिससे यात्रियों को पता ही नहीं रहता है कि ठंडे पानी की व्यवस्था कहां हैं। जबकि बस स्टैंड पर यह व्यवस्था बीचोंबीच या आगे तरफ होनी थी।

परिसर में तैयार हो रही दीनदयाल रसोई
बस स्टैंड परिसर में ही दीनदयाल रसोई और उसके ऊपर रैनबसेरा बनाया जा रहा है, लेकिन प्रतीक्षालय का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जबकि यहां प्रतीक्षालय भी बनाया जा सकता था।

सुरक्षा को लेकर भी है कमी
सुरक्षा को लेकर भी बस स्टैंड पर कमी है। रात के समय सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं रहते हैं और बार-बार मांग करने के बाद अभी तक सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण रात के समय आने वाले यात्रियों को भी डर बना रहता है। यहां रात्रि में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी रहता है।

पीआइसी की बैठक में रखेेंगे प्रस्ताव
प्रतीक्षालय का प्रस्ताव पीआइसी में रखा जाएगा और प्रस्ताव पारित होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वॉटर कूलर को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराया जाएगा।
राहुल कौरव, सीएमओ

बड़ी खबरें

View All

सागर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग