सागर

मानसून के सीजन में केवल जुलाई में हुई झमाझम बारिश, जून और सितंबर में नहीं हुआ कोटा पूरा

मानसून अब विदाई दी ओर है। इन दिनों सूरज सुबह से ही तप रहा है। दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। मानसून के सीजन में केवल जुलाई माह में ही अच्छी बारिश हुई है।
less than 1 minute read
Sep 24, 2025
Feature image

मानसून अब विदाई दी ओर है। इन दिनों सूरज सुबह से ही तप रहा है। दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। मानसून के सीजन में केवल जुलाई माह में ही अच्छी बारिश हुई है। जून और सितंबर में सबसे कम पानी बरसा है। शहर की औसत वर्षा 1230.5 मिलीमीटर (48.44 इंच) है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 962.1 मिमी बारिश दर्ज हुई है। शहर में अभी भी 267.9 मिमी (10.54 इंच) पानी की जरूरत है। मौसम विभाग अनुसार अब बारिश होने की उम्मीद भी कम है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में मानसून की धीरे-धीरे विदाई होने लगेगी।
शहर में मंगलवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप की वजह से तापमान में लगातार बढ़ रहा है। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।

मानसून के सीजन में हुई बारिश

जून - 141.0
जुलाई - 477
अगस्त - 201
सितंबर - 142

(नोट- बारिश के आंकड़़े मिमी में हैं।)

Published on:
24 Sept 2025 04:51 pm