सागर

फेस्टिवल सीजन: हर रोज हो रहे 60 हजार से ज्यादा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

ऑफलाइन और ऑनलाइन बाजार बूम पर सागर. फेस्टिवल सीजन में ऑफलाइन और ऑनलाइन बाजार बूम पर है। विभिन्न कंपनियों के साइट पर ऑफरों की भरमार है।कपड़ा हो या इलेक्ट्रॉनिक आइटम, ऑनलाइन बाजार में विभिन्न प्रोडक्ट की सेल की जा रही है। इसके साथ ही बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी छूट दी जा […]

less than 1 minute read
Oct 12, 2024
atm

ऑफलाइन और ऑनलाइन बाजार बूम पर

सागर. फेस्टिवल सीजन में ऑफलाइन और ऑनलाइन बाजार बूम पर है। विभिन्न कंपनियों के साइट पर ऑफरों की भरमार है।
कपड़ा हो या इलेक्ट्रॉनिक आइटम, ऑनलाइन बाजार में विभिन्न प्रोडक्ट की सेल की जा रही है। इसके साथ ही बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी छूट दी जा रही है।
फेस्टिवल सीजन में कपड़े, ज्वेलरी, खिलौने, फुटवियर, मोबाइल फोन, टीवी, फ्रिज सहित कई आइटम पर छूट दी जा रही है। इसी छूट की वजह से डिजिटल पेमेंट 15 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। नवरात्रि में हर दिन लोग 60 हजार से ज्यादा ट्रांजेक्शन कर रहे हैं।
जानकार बोले- तेजी से बढ़ा डिजिटल ट्रांजेक्शन
अग्रणी बैंक प्रबंधक सीपी ङ्क्षसह ने बताया कि त्योहार पर डिजिटल ट्रांजेक्शन को तेजी से बढ़ावा मिला है। खरीदारी में रूझान बढऩे की वजह से लोग ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं। घर बैठे सामान मंगवाने की सुविधा और बाजार से कीमत कम होने के कारण उपभोक्ता ऑनलाइन बाजार से खरीदारी कर रहे हैं। इसके लिए पेमेंट भी ऑनलाइन करते हैं।
इसके साथ ऑफलाइन बाजार में भी हर छोटी दुकान पर यूपीआई पेमेंट की सुविधा से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बढ़ रहे हैं।
एक माह में 5.2 लाख ऑनलाइन लेन देन
त्योहार में डिजिटल पेमेंट को ज्यादा गति मिल रही है, इसकी वजह है कि डिजिटल पेमेंट करना से कैशबैक भी की सुविधा मिल रही है। ऑफर के साथ कैशबैक से ग्राहकों को ज्यादा फायदा हो रहा है। जानकारी के अनुसार सागर जिले में त्योहार के पहले तक हर माह करीब 5.2 लाख डिजिटल लेन-देन हो रहे हैं। त्योहार पर 15 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हो रहा है। पहले हर माह करीब 50 हजार डिजिटल ट्रांजेक्शन होते थे। अब यह संख्या 60 हजार से ज्यादा है।

Also Read
View All

अगली खबर