सागर

पटाखा की चिंगारी से गोदाम में लगी आग, हजारों रुपए का सामान जलकर हुआ खाक

दमकल की मदद से आग पर पाया जा सका काबू, आसपास के रहवासी आ गए थे दहशत में

less than 1 minute read
Oct 22, 2025
आग लगने के बाद गोदाम के अंदर से निकलता धुआं

बीना. राजीव गांधी वार्ड में एक गोदाम में दीपावली की रात में पटाखा की चिंगारी से आग लग गई और आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। इसकी सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार संजय पिता अमृतलाल मोदी (55) निवासी राजीव गांधी वार्ड की वार्ड में ही टाइल्स व पाइप सहित अन्य सामान की प्लास्टिक के सामान की गोदाम है। जहां पर अज्ञात व्यक्ति के पटाखा फोडऩे पर आग की चिंगारी गोदाम के पीछे खुली जगह से अंदर चली गई, जहां पर देखते ही देखते वहां रखे प्लास्टिक पाइप सहित अन्य सामान में लग गई। इसकी जानकारी लोगों ने तत्काल नगर पालिका व पुलिस के लिए दी। इसके बाद दमकल मौके पर पहुंची और बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान पानी खत्म होने पर दूसरी दमकल को बुलाया गया और आग पर काबू पाया जा सका। घटना में गोदाम में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। साथ ही प्लास्टिक का सामान जलने पर चारों तरफ फैली बदबू के कारण आसपास के लोग कई घंटों तक परेशान रहे।

Published on:
22 Oct 2025 11:48 am
Also Read
View All

अगली खबर