सागर

बताशा वाली गली में थोक मेडिकल शॉप में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक

• •
Updated: 8 Jun 2025, 7:42 PM IST
Feature image

- करीब पौन घंटे की देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड, स्थानीय लोगों ने की मदद

सागर. शनिवार की देर रात कटरा बाजार से लगी बताशा गली रामपुर तिराहा पर एक थोक मेडिकल शॉप से अचानक आग की लपटें उठती दिखीं। जैसे ही लोगों ने आग की लपटें देखीं, तो चारों ओर हड़कंप की स्थिति बन गई। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने जागरूकता का परिचय दिया और कई दुकानों को खाली कराया। थोक मेडिकल शॉप के अंदर से आ रही विस्फोट की आवाज के कारण कोई भी वहां जाने से डर रहा था, तभी मेडिकल स्टोर संचालक धीरेंद्र तोमर ने साहस का परिचय देते हुए सटर को खोला, जहां चौतरफा आग लगी थी। थोक मेडिकल शॉप में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना के बाद भी फायर लॉरी समय पर नहीं पहुंची, वही नगर निगम के फायर कर्मचारियों का कहना है कि तंग गली यानी संकीर्ण मार्ग होने के कारण वहां गाड़ी ले जाना संभव नहीं था। रात करीब 11.30 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

Updated on:
8 Jun 2025, 7:42 PM IST
Published on: