सागर

नगर निगम में बाढ़ आपदा प्रबंधन व आपातकालीन कार्यों के संचालन के लिए बाढ़ राहत कक्ष स्थापित

Jun 26, 2025
Feature image
  • नगर निगम सागर की पुरानी बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 43 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

सागर. आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन कार्यों के संचालन के लिए नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम सागर की पुरानी बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 43 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इसका नोडल अधिकारी सईद उद्दीन कुरैशी फायर प्रभारी को नियुक्त किया गया है। आपदा प्रबंधन में तीन शिफ्टों में बाढ़ कक्ष में लगे कर्मचारी अवकाश के दिनों में भी आगामी आदेश तक कार्य करेंगें। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का टोल फ्री नं. 07582-224550 भी जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन में तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक, दूसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक और तीसरी शिफ्ट रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक रहेगी। बीते दिनों पत्रिका ने मानसून के पूर्व निगम प्रशासन की तैयारियों की पड़ताल की थी, जिसमें परिणाम चिंताजनक सामने आए थे। बाढ़ राहत कक्ष तक स्थापित नहीं किया गया था, जिसके बाद अब प्रशासन हरकत में आया है।

ये निर्देश भी दिए

- निगमायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त मात्रा में फावडा, सब्बल, रस्सा-रस्सी व सफाई से संबंधित आवश्यक सामग्री रखवाना सुनिश्चित करें।

- वाहन प्रभारी ट्रैक्टर-ट्रॉली व आपदा से संबंधित अन्य आवश्यक सामग्री बाढ़ नियंत्रण कक्ष में रखेंगें।- कार्यपालन यंत्री भवन भूमि विभाग खतरनाक व जर्जर भवनों को गिराने की कार्रवाई समय सीमा में करेंगे, जिससे जान-माल की हानि न हो।

- स्टोर प्रभारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष में टार्च, दस्ताना, बरसाती व नोडल अधिकारी द्वारा चाही गई सामग्री तत्काल उपलब्ध कराएंगे।

Updated on:
26 Jun 2025 05:51 pm
Published on:
26 Jun 2025 05:51 pm