पुलिस ने दबिश दी जहां पर अनुराग उर्फ बेटू सेन पुत्र हरिकशन सेन 24 वर्ष निवासी इंजीनियरिंग कालेज गेट के पास बहेरिया, अरूण उर्फ किंग पुत्र गौतम अहिरवार 24 वर्ष निवासी शंकरगढ़ थाना मकरोनिया और अब्बू उर्फ अभिषेक पुत्र पूरन अहिरवार 25 वर्ष निवासी गौरनगर थाना मकरोनिया आरोपी मिले।
कैंट पुलिस ने कजलीवन मैदान के पास संकटमोचन मंदिर के पीछे एक सिल्वर रंग की कार अवैध हथियार बरामद किए। कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कजलीवन मैदान के पास कुछ युवक किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। उनके पास हथियार भी हैं। इस पर पुलिस ने दबिश दी जहां पर अनुराग उर्फ बेटू सेन पुत्र हरिकशन सेन 24 वर्ष निवासी इंजीनियरिंग कालेज गेट के पास बहेरिया, अरूण उर्फ किंग पुत्र गौतम अहिरवार 24 वर्ष निवासी शंकरगढ़ थाना मकरोनिया और अब्बू उर्फ अभिषेक पुत्र पूरन अहिरवार 25 वर्ष निवासी गौरनगर थाना मकरोनिया आरोपी मिले। पुलिस टीम ने जब उक्त आरोपियों की जांच की तो आरोपी अनुराग सेन से 2 देसी 315 बोर के कट्टे व 6 कारतूस जिंदा बरामद किए। आरोपी अरूण अहिरवार से 38 बोर का कट्टा, कारतूस व चाकू और आरोपी अब्बू उर्फ अभिषेक से एक देसी 38 बोर का कट्टा व जिंदा कारतूस जब्त किए गए। कैंट पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध ऑम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।