सागर

41 साल तक सागर में जिस मंदिर में पूजा की, वहीं थमी पुजारी की सांसें; पट बंद करते ही गिर पड़े

Temple Priest Death: श्री गिरजेश्वर मंदिर में शनिवार रात 78 वर्षीय पुजारी अनंतराम रिछारिया की मौत, कुछ देर पहले तक भजन-कीर्तन पर झूम रहे थे।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 6:53 PM IST
Sagar Temple Priest Death news
girjeshwar temple priest death khurai, मृतक पुजारी अनंतराम रिछारिया की जीवित अवस्था की तस्वीर व सीसीटीवी में मंदिर के पट बंद करते हुए (Source-Patrika)

Sagar Temple Priest Death: मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्री गिरजेश्वर मंदिर के पुजारी की शनिवार रात अचानक मौत हो गई। पुजारी मंदिर के पट बंद करते वक्त अचानक गिरे और जब तक लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने पुजारी को मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से पुजारी की मौत की आशंका जताई जा रही है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुजारी का शव परिजनों को सौंप दिया गया जिसके बाद उनके गृहग्राम में अंतिम संस्कार किया गया।

कुछ देर पहले तक भजनों पर झूम रहे थे

स्थानीय लोगों ने बताया कि श्री गिरजेश्वर मंदिर में हर शनिवार को भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। बीती शाम भी भजन कीर्तन का आयोजन हुआ, तब पुजारी अनंतराम रिछारिया भगवान के भजनों पर झूम रहे थे। भजन-कीर्तन खत्म होने के बाद अधिकतर लोग मंदिर से निकल गए और पुजारी मंदिर के पट बंद कर रहे थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वो अचेत होकर गिर पड़े। मंदिर में मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

41 साल से मंदिर में कर रहे थे पूजा

परिजनों ने बताया कि करीब 41 साल पहले श्री गिरजेश्वर मंदिर की स्थापना हुई थी। तब से अनंतराम रिछारिया ही मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी व अनंतराम के भतीजे ने बताया कि शनिवार को भजन-कीर्तन और आरती होने के बाद उन्होंने सभी को प्रसाद दिया और टीका लगाया था। इसके कुछ देर बाद मंदिर के पट बंद करते वक्त उनकी तबीयत बिगड़ी। अनंतराम के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां व एक बेटा है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा अभी अविवाहित है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अनंतराम का गृहग्राम में अंतिम संस्कार किया गया। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है।

Updated on:
15 Nov 2026, 6:53 PM IST
Published on: