सागर

एमपी के पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने किया राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान, पर रख दी खास शर्त

Gopal Bhargava Retirement : पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने सार्वजनिक मंच से राजनीतिक संन्यास लेने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, अपने विधानसभा क्षेत्र की अधूरी कोपरा मध्य सिंचाई परियोजना का काम पूरा होते ही वे राजनीतिक जीवन को अलविदा कह देंगे।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 6:27 PM IST
Gopal Bhargava Retirement
सार्वजनिक मंच से राजनीतिक संन्यास का ऐलान करते गोपाल भार्गव (फोटो सोर्स: Patrika)

Sagar News :मध्य प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता, सबसे सीनियर विधायक और पूर्वमंत्री गोपाल भार्गव ने बुधवार को अपने राजनीतिक करियर को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की अधूरी पड़ी कोपरा मध्य सिंचाई परियोजना का काम पूरा होते ही राजनीति से संन्यास लेने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि, पूर्व मंत्री ने ये घोषणा किसी राजनीतिक बैठक के दौरान नहीं की है, बल्कि सार्वजनिक मंच पर सैकड़ों लोगों के सामने की है। फिलहाल, गोपाल भार्गव के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग उनके इस फैसले को अलग अलग मायनों में रखकर टिप्पणियां कर रहे हैं।

आपको बता दें कि, भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के साथ - साथ शिवराज गुट के कद्दावर नेता माने जाने वाले गोपाल भार्गव ने ये घोषणा सूबे के सागर जिले के अंतर्गत आने वाले उनके विधानसभा क्षेत्र रहली के बलेह में आयोजित एक लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सार्वजिनक मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कही है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, राजनीतिक सन्यास से पहले क्षेत्र की अदूरी पड़ी सिंचाई परियोजना का काम पूरा कराने को उन्होंने अपनी आखिरी प्राथमिकता वाला कार्य बताया है।

मंच को संबोधित करते हुए बोले गोपाल भार्गव

जिले के बलेह में आयोजित एक सार्वजनिक लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक गोपाल भार्गव बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान लोकार्पण करने के बाद उन्होंने इलाके के विकास और किसानों से जुड़े मुद्दों पर अहम संबोधन किया। इसी दौरान उन्होंने रहली क्षेत्र की अधूरी पड़ी सिंचाई परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि, इस परियोजना का काम पूरा होना क्षेत्र के साथ-साथ उनके लिए भी बेहद अहम है।

सन्यास से पहले रखी अहम शर्त

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, रहली में अधूरी पड़ी सिंचाई परियोजना पूरी होते ही वो राजनीति से संन्यास भी ले लेंगे। उन्होंने ये घोषणा किसी बंद कमरे या राजनीतिक बैठक में नहीं की, बल्कि सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच से सैकड़ों लोगों और मीडिया के दर्जनों कैमरों के सामने कही है। उनके इस बयान को क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था और किसानों के हितों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Updated on:
25 Nov 2026, 6:27 PM IST
Published on: