सागर

रक्षाबंधन पर झमाझम बरसे बादल, अगस्त में रूठा मानसून अब होगा सक्रिय

13 अगस्त के बाद पश्चिम-मध्य बंगाल की खाडी़ में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। अगस्त में रूठा मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा।

less than 1 minute read
Aug 10, 2025
sagar

अगस्त की शुरूआत से शहर में मानसून रूठा हुआ है। रक्षाबंधन के दिन शनिवार को सुबह से तेज धूप निकली। दोपहर में बादल छाए और शाम को अचानक से मौसम बदल गया। झमाझम बारिश से होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह से धूप की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई असम से अमृतसर तक विस्तृत है। साथ ही बंगाल की खाडी़ में चक्रवात और कम दबाव बना हुआ है। वहीं 13 अगस्त के बाद पश्चिम-मध्य बंगाल की खाडी़ में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। अगस्त में रूठा मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा।

Published on:
10 Aug 2025 05:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर