बीना. सिविल अस्पताल परिसर स्थित श्री धन्वंतरेश्वर शिव मंदिर में दिन दहाड़े एक चोर ने दानपेटी का ताला तोडकऱ रुपए चोरी कर लिए हैं। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा में पूरी घटना कैद हो गई और फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मंदिर के पुजारी ने दानपेटी […]
बीना. सिविल अस्पताल परिसर स्थित श्री धन्वंतरेश्वर शिव मंदिर में दिन दहाड़े एक चोर ने दानपेटी का ताला तोडकऱ रुपए चोरी कर लिए हैं। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा में पूरी घटना कैद हो गई और फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मंदिर के पुजारी ने दानपेटी का ताला टूटा देखा था और जब मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज देखे तो घटना 5 मार्च की निकली। एक युवक दोपहर करीब 2 बजे मंदिर के अंदर पहुंचकर अंदर से पर्दा डाल देता है और फिर थैले में रखी गैंती से दानपेटी का ताला तोडकऱ रुपए चोरी कर वहां से निकल गया। लोगों ने बताया कि जो अज्ञात युवक चोरी करते हुए दिख रहा है वह करीब 3 से 4 दिनों तक विकलांग भिखारी बनकर मंदिर के पास ही रहता था। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। दानपेटी करीब दो वर्षों से नहीं खुली थी और एक लाख रुपए से ज्यादा होने की संभावना है।