सागर

हिमालय की हवाओं से ठिठुरा प्रदेश, 22 जनवरी को कई इलाकों में हो सकती है बारिश

सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल हो रहा है, जिसके असर से हवाओं का रुख बदलने के आसार हैं। वातावरण में नमी बढ़ने से बादल छाएंगे, जिससे बारिश के आसार हैं।
2 min read
Jan 20, 2020
weather news
हिमालय की हवाओं से ठिठुरा प्रदेश, 22 जनवरी को कई इलाकों में हो सकती है बारिश

सागर/ बीते चार दिनों से मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ गई है। लेकिन, अगर संभाग स्तर पर देखें तो, बीते चार दिनों से सागर शहर में रात का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा का रुख लगातार उत्तरी बना है। करीब 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाओं के चलने से प्रदेश में ठंड का असर ज्यादा है। सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल हो रहा है, जिसके असर से हवाओं का रुख बदलने के आसार हैं। वातावरण में नमी बढ़ने से बादल छाएंगे। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आगामी 22 जनवरी को संभाग सहित प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।


50 मीटर तक जा पहुंची विजिबिलिटी

रविवार रात 12 बजे के बाद शहर में कोहरा इतना ज्यादा बढ़ गया था, मानो कोई फुहारनुमान बारिश हो रही हो। कुछ ही देर में पूरा शहर कोहरे की धुंध में डूब गया। खुले इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर और शहरी इलाकों में 100 मीटर हो गई थी। हालांकि, सुबह से मौसम साफ है, जिसके चलते शीतलहर का अहसास हो रहा है। दिन में ही लोग अलाव के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि, शाम होते होते एक बार फिर ठंड के तीखे तेवर नजर आने लगेंगे।


सामान्य से 6 डिग्री ने लुढ़का तापमान

बीते चार दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार शहर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। अधिकतम तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।


संभाग के जिलों में मौसम का हाल

दमोह -- 21.5 -- 11.6

Published on:
20 Jan 2020 03:26 pm