28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म के मामलों में फिर अव्वल रहा मध्य प्रदेश, 6 साल से कम उम्र की मासूमों को भी नहीं बख्शा

दुष्कर्म के मामले में मध्य प्रदेश एक बार फिर पहले पायदान पर आया है। ये सिलसिला लगातार तीसरे साल यानी 2016-17 के बाद 2018 में भी जारी रहा। NCRB की हालिया रिपोर्ट में खुलासा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 Jan 2020, 2:21 PM IST

news

दुष्कर्म के मामलों में फिर अव्वल रहा मध्य प्रदेश, 6 साल से कम उम्र की मासूमों को भी नहीं बख्शा

भोपाल/ दुष्कर्म के मामले में मध्य प्रदेश एक बार फिर पहले पायदान पर आया है। ये सिलसिला लगातार तीसरे साल यानी 2016-17 के बाद 2018 में भी जारी रहा। ये कहना है राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की हालिया जारी रिपोर्ट का। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, साल 2018 में देशभर में कुल 33,356 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए। इनमें से अगर मध्य प्रदेश में हुए दुष्कर्मों का आंकलन किया जाए तो, देश के 16 फीसदी से ज्यादा मामले सिर्फ मध्य प्रदेश में ही हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2018 में यहां दुष्कर्म के 5,433 मामले दर्ज हुए हैं। इन दर्ज मामलों के हिसाब से एमपी देश का पहला राज्य है जहां इतने दुष्कर्म हुए हैं। हैरानी की बात तो ये हैं कि, इनमें से 54 मामले तो ऐसे हैं, जिसमें पीड़िता की उम्र छह साल से भी कम है।

पढ़ें ये खास खबर- 5 साल की मासूम के साथ हैवानियत करने ही वाला था पड़ोसी Uncle आखिरी वक्त पर ऐसे बचाई जान


पिछली बार के मुकाबले घटा आंकड़ा पर...

आपको बता दें कि, इससे पहले साल 2016 और 2017 में भी मध्य प्रदेश में दुष्कर्म के सबसे अधिक केस दर्ज हुए थे। हालांकि, 2017 की तुलना में साल 2018 में दर्ज हुए मामलों में कमी आई थी। 2017 में प्रदेश में दुष्कर्म के 5,562 केस दर्ज किए गए थे। जबकि, 2016 में यही दर्ज मामले 4,882 थे। इस हिसाब से देखा जाएतो, 2018 में यह बढ़ा है।

पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश को जल्लाद की जरूरत, तब कहीं जाकर होगी यहां के दरिंदों को फांसी


एमपी के बाद ये राज्य भी दुष्कर्म में अव्वल

साल 2018 में दर्ज 2,841 मामलों में पीड़िता 18 साल से भी कम उम्र की थी, जबकि 142 पीड़िताओं की उम्र 6 से 12 साल के बीच रही। दुष्कर्म के मामलों में 2018 में मध्य प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर राजस्थान को स्थान मिला। यहां दुष्कर्म के 4,335 केस दर्ज हुए हैं। इसके बाद देश में तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश रहा यहां दुष्कर्म के 3,946 केस दर्ज हुए। वहं, महाराष्ट्र में 2,142 साथ ही, छत्तीसगढ़ में 2,091 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए। मध्य प्रदेश अभियोजन विभाग द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, साल 2018 में नाबालिगों से दुष्कर्म के 18 मामले में कोर्ट ने दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है।