
5 साल की मासूम के साथ हैवानियत करने ही वाला था पड़ोसी Uncle आखिरी वक्त पर ऐसे बचाई जान
भोपाल/ निर्भया से दरिंदगी करने वाले दोषियों को फांसी का ऐलान हो गया है, जिसे सिर्फ निर्भया ही नहीं बल्कि देश की बेटियों के साथ बड़े इंसाफ के रूप में देखा जा रहा है। कोर्ट के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि, दरिंदों पर इस कृत्य का खौफ बढ़ेगा। बावजूद इसके बलात्कार की मानसिकता रखने वाले दरिंदों पर सजा का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। निर्भया के दौषियों फांसी का ऐलान हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पांच साल की मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। ज्यादती के दौरान बच्ची की चीख सुनकर बुआ ने एन वक्त पर बच्ची की जान बचाई। बच्ची की बुआ के मुताबिक, अगर वो एम वक्त पर बच्ची की आवाज सुनकर नहीं पहुंचती तो आज एक और मासूम दरिंदगी की भेंट चढ जाती।
चॉकलेट का झांसा देकर बच्ची को बुलाया
माूसम बच्ची जिसे अंकल कहकर पुकारती थी, वही दरिंदा चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को अपने कमरे में ले गया। जहां वो मासूम के साथ अश्लील हरकत करने लगा। अंजान कृत्य से घबराकर बच्ची ने चीखना शुरु कर दिया, जिसकी आवाज बाहर से गुजर रही बच्ची की बुआ और अन्य पड़ोसियों ने मिलकर आरोपी के कमरे में घुसकर मासूम को बचाया। पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। जहां पुल्स ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हैरानी की बात ये है कि, मासून के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी खुद एक बच्ची का पिता है।
ये था घटनाक्रम
घटना की जानकारी देते हुए एएसपी संजय साहू ने बताया कि, अशोकागार्डन इलाके में रहने वाली 5 वर्षीय मासूम अपनी माता-पिता, बुआ और छोटे भाई के साथ रहती है। बच्ची के पिता ड्यूटी पर गए थे। उसकी मां, छोटे भाई को लेकर किराना दुकान पर सामान खरीदने गई थी। इस दौरान बच्ची घर के बाहर आंगन में खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला रामबाबू मालवीय (27) ने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने बुलाया और अपने साथ अपने कमरे में ले गया। जहां वो बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची ने घबराकर चीखना शुरु किया तो कमरे के बाहर से गुजर रही बच्ची की बुआ ने उसकी आवाज सुन ली और वच्ची को दरिंदे के चंगुल से छुड़ा लिया।
पढ़ें ये खास खबर- आज बिजली गुल हुई तो अंधेरे में कटेगी रात, हड़ताल पर देशभर के कर्मचारी
खुद एक बच्ची का बाप है आरोपी
इस दौरान बच्ची की चीखें सुनकर घर पर मौजूद उसकी बुआ और पड़ोसी, आरोपित के घर पहुंचे। दरवाजा नहीं खोलने पर उसे तोड़ा और बच्ची को आरोपित के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद रामबाबू को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित शादीशुदा है और उसकी तीन साल की बच्ची है। आरोपित एक फैक्ट्री में काम करता है।
पढ़ें ये खास खबर- हरियाणा-राजस्थान में बने चक्रवात का असर, कई जिलों में शुरु हुई बारिश
पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत
एएसपी साहू के मुताबिक, आरोपी रामबाबू के इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि, ये पहली बार नहीं है, जब आरोपी ने किसी बच्ची के साथ ऐसा किया है। करीब 4 महीने पहले भी आरोपी ने एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत की थी। उस दौरान भी पकड़े जाने पर उसने इलाके के लोगों से माफी मांगी थी। ऐसे में लोगों ने इलाके की बदनामी होने से बचने के लिए आरोपी को छोड़ दिया था और मामला पुलिस तक नहीं पहुंच सका था।
Updated on:
8 Jan 2020, 6:19 PM IST
Published on:
8 Jan 2020, 6:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.