28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज बिजली गुल हुई तो अंधेरे में कटेगी रात, हड़ताल पर देशभर के कर्मचारी

अगर आज बिजली गुल हुई तो नहीं होगा सुधार, Bharat Band को कर्मचारियों ने दिया समर्थन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Jan 2020, 4:03 PM IST

news

आज बिजली गुल हुई तो अंधेरे में कटेगी रात, हड़ताल पर देशभर के कर्मचारी

भोपाल/ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आज देशभर में महा हड़ताल बुलाई है। इस महा हड़ताल को मध्य प्रदेश समेत देश के सभी ट्रेड यूनियनों को समर्थन मिला हुआ है। साथ ही साथ इस हड़ताल को बिजली कर्मियों ने भी देशव्यापी समर्थन दिया है। इस हिसाब से अगर आज मध्य प्रदेश में कहीं भी बिजली फॉल्ट होता है तो उसका सुधार कल ही हो सकेगा। यानी जिस भी एरिया में बिजली गुल होती है, तो उसे आज की रात अंधेरे में ही गुजारनी होगी।

पढ़ें ये खास खबर- हरियाणा-राजस्थान में बने चक्रवात का असर, कई जिलों में शुरु हुई बारिश


हड़ताल को मिला इनका समर्थन

बता दें कि, देशव्यापी हड़ताल में बैंक, बीमा, डाक घर, इनकम टैक्स सहित कई केंद्रीय विभाग और औद्योगिक, निजी, ट्रांसपोर्ट क्षेत्रों के असंगठित कर्मचारी और मजदूर शामिल हुए हैं। हड़ताल की मुख्य वजह निजीकरण को बढ़ावा देना, पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं करना, वेतनमानों में सुधार नहीं करना, बैंकों को मर्ज कर रोजगार के अवसर व बांटे गए हजारों करोड़ रुपए कर्ज से उद्योगपतियों को मुक्त कराना, श्रमिकों के जीवन स्तर से जुड़े निर्णय नहीं लेना बताया जा रहा है।

पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश को जल्लाद की जरूरत, तब कहीं जाकर होगी यहां के दरिंदों को फांसी


केन्द्र सरकार की गलत नीतियों का देशव्यापी विरोध

बैंकों की हड़ताल से मध्य प्रदेश की 5 हजार बैंक शाखाएं प्रभावित होंगी। बैंकिंग क्षेत्र में केंद्र द्वारा लिए जा रहे गलत निर्णयों के खिलाफ अधिकारी व कर्मचारी बैंक यूनियन हड़ताल में शामिल हैं। हालांकि, कुछ बैंक खुले रहेंगे, लेकिन इनमें भी रोजाना की तरह कोई कामकाज नहीं होगा।

पढ़ें ये खास खबर- राष्ट्रीयता और नागरिकता में हैं कई खास अंतर, अकसर लोग इसे मानते हैं समान


बढ़ता निजीकरण बना विरोध का कारण

बिजली कर्मचारियों के साथ साथ कंपनी के इंजीनियर भी आज काम बंद रखेंगे। उनका ये प्रदर्शन देशव्यापी हड़ताल का समर्थन है। इलेक्ट्रिसिटी एक्ट में निजीकरण करने के विरोध में बिजली कर्मी एक तरफ सड़कों पर हैं, वहीं ऑफिस में रहकर काम बंद किये हुए हैं। नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉइस एंड इंजीनियर्स (एनसीसीओईई) के आह्वान पर ट्रेड यूनियन के साथ जुड़कर बिजली विभाग द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

पढ़ें ये खास खबर- WhatsApp के इन खास फीचर्स के बारे में जानते हैं आप? इस तरह करें इस्तेमाल


...तो अनिश्चित काल की हड़ताल करेंगे बिजली कर्मी

यही नहीं आज हड़ताल के दौरान बिजली कर्मियों ने ये चेतावनी भी दी है कि, अगर बिना किसी सूचना के इलेक्ट्रिसिटी एक्ट में निजीकरण का आदेश जारी किया गया तो बिजली कर्मी देशभर में काम बंदकर छुट्टी पर चले जाएंगे। इसी आंदोलन को लेकर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ के संयोजक व्हीकेएस परिहार ने मीडिया बातचीत में बताया कि मध्य प्रदेश में बिजली कर्मचारी हड़ताल एक दिवसीय कर रहे हैं। आज प्रदेशभर में कही भी बिजली फॉल्ट होता है, तो उसका निराकरण 24 घंटों के बाद ही किया जा सकेगा। परिहार के अनुसार देशभर के बिजली संस्थानों से जुड़े संगठनों ने इस आंदोलन में जुड़कर केन्द्र की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया है।