29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले 3 साल की बेटी का गला घोंटा फिर महिला ने खुद लगाई फांसी, पति और मां की मौत बनी जिम्मेदार

पहले 3 साल की बेटी का गला घोटकर मारा, फिर महिला ने लगा ली फांसी, पति और मां की मौत बनी जिम्मेदार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Jan 2020, 1:46 PM IST

news

पहले 3 साल की बेटी का गला घोंटा फिर महिला ने खुद लगाई फांसी, पति और मां की मौत बनी जिम्मेदार

जबलपुर/ मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी 3 साल की मासूम बेटी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी में पता लगा है कि, महिला अपने पति की मौत को लेकर पहले से ही सदमें में थी, लेकिन बीते दिनों मुश्किल घड़ी में सहारा देने वाली मां की भी मृत्यु जाने से गहरे सदमे में थी, सूत्रों का मानना है कि, यही कारण है कि महिला ने इस दिल दहला देने वाली घटचना को अंजाम दिया।

पढ़ें ये खास खबर- सर्दियों में शरीर को गर्म रखते हैं ये फल, सर्दी-खांसी जैसी कई समस्याएं रहती हैं दूर


घटना के बाद इलाके में पसरा सन्नाटा

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के चंपानगर इलाके में चारों ओर सन्नाटा नजर आ रहा है। इलाके में घटी दिल को दहला देने वाली घटना के बाद से लोग सकते में हैं। यहां 32 वर्षीय वंदना नामक एक विधवा महिला रहती थी। अचानक सुबह इलाके में खबर उड़ी कि, वंदना फांसी पर लटकी है और नजदीक ही उसकी 3 साल की बच्ची का शव भी पड़ा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, साथ ही जांच में पाया कि, मां ने ही पहले बेटी का गला घोंटकर हत्या की, फिर खुद फांसी पर लटक कर मौत को गले लगा लिया।

पढ़ें ये खास खबर- टूथपेस्ट के ये 4 कलर कोड बताते हैं कि उनमें केमिकल है या नहीं, सेहत पर पड़ता है इसका असर


एक दिन पहले मां की मौत

पुलिस जांच में सामने आया कि, मृतक महिला के पति रमेश सिंह की दो साल पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। इसके बाद से ही वो रांझी में अपने माता पिता के साथ रहने लगी थी। हालांकि, इस दौरान मृतक महिला की मां लंबे समय से बीमार थीं। महिला द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से एक दिन पहले ही वंदना की मां का भी निधन हो गया था। एक तरफ पति की मौत के बाद सदमें में आई वंदना, मा की मौत से डिप्रेशन में चली गई थी। मृतका के पिता अवतार सिंह के मुताबिक, वो किसी काम से बाहर गए थे, जब वो घर वापस लौटे तो उन्होंने वंदना को फांसी के फंदे पर झूलते हुए और नातिन पास के पलंग पर मृत पाया। फिलहाल, पुलिस घटना के स्पष्ट कारणों की जांच कर रही है।