सागर

जल संकट से निबटने होगी जलजन योजनाओं की सघन मॉनीटरिंग

बंद मिले पर होगा तत्काल सुधार , जिले में स्वीकृत गौशालाओं में लगेंगे सोलर पंप, पंप लगाने वाली कंपनी 5 साल तक करेगी मेंटनेंस
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Mar 2020, 12:39 PM IST
Intensive monitoring of water schemes will be done to deal with water
Intensive monitoring of water schemes will be done to deal with water

सागर. गर्मी की शुरुआत और ग्रामीण अंचलों में आसन्न जल संकट से चिंतित जिला प्रशासन ने पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए विषेश कार्ययोजना बनाई है। जिले में चल रही नलजल योजानाओं की सघन मॉनिटरिंग होगी। मॉनीटरिंग के दौरान बंद पाई जाने वाली योजनाओं को तत्काल सुधारा जाएगा। यह निर्देश जिला पंचायत सीईओ चंद्र शेखर शुक्ला ने समय सीमा (टीएल) की बैठक में अधिकारियों को दिए हैं। सोमवार को नए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सीईओ शुक्ला ने कहा कि नलजल योजनाओं की मॉनीटरिंग के साथ ही किसानों को सोलर पंप योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का लाभ जिले में लक्षित 2000 किसानों एवं जिले में संचालित 33 गौशालाओं के लिए अलग-अलग सब्सिडी लेकर योजना का लाभ दिया जाए। इसके अलावा जिले में 100 गौशालाएं स्वीकृत हुई है उनमें भी सोलर पंप लगाएं जाएं। इन सोलर पंपों के संचालन के लिए पंप लगाने वाली कंपनी 5 साल नि:शुल्क मैंटेनेंस करेगी साथ ही 25 साल पंप के साथ लगने वाला सोलर पेनल कार्य करेगा। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन योजना के प्रकरणों को संतुष्टिपूण निराकरण करने को भी कहा। सीईओ शुक्ला ने बताया कि 16 मार्च से विधानसभा सत्र प्रारंभ हो रहा है। सभी विभागों की विधानसभा द्वारा चाही गई जानकारी तत्काल प्रस्तुत करें एवं विभाग की जानकारी अपडेट रखें। इस अवसर पर निगमायुक्त आरपी अहिरवार, संयुक्त कलेक्टर, आदित्य शर्मा सहित समस्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Published on: