सागर

खुरई रेलवे स्टेशन का ओवरब्रिज हो रहा क्षतिग्रस्त, हादसे की आशंका

रेलवे प्रशासन कर रहा अनदेखीखुरई रेलवे स्टेशन का ओवरब्रिज हो रहा क्षतिग्रस्त, हादसे की आशंका

less than 1 minute read
Feb 16, 2020
Khurai railway station overbridge being damaged

खुरई. भोपाल में हुए हादसे के बाद भी खुरई रेलवे प्रशासन नहीं जाग रहा है वहीं पत्रिका ने खुरई रेलवे स्टेशन का जायजा लिया तो रेलवे की लापरवाही उजागर हो गई। जिसमें स्टेशन के ओवरब्रिज की खतरनाक स्थिति बनती जा रही है। ब्रिज में किनारों पर लगी सीमेंट भी उखड़ जाने ओवरब्रिज कमजोर होता जा रहा है। वहीं कई स्थानों पर दरारें भी नजर आने लगी है।
हादसे का डर: रेलवे स्टेशन के फु ट ओवरब्रिज से जर्जर हो रहा है लेकिन इस ओर रेलवे प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिससे हादसें की आशंका बनी रहती है।
ओवरब्रिज के किनारों पर लगी सीमेंट ऐसी प्रतीत होती है कि उस पर अगर पैर भी लग जाए तो उखड़ सकती है और नीचे पटरियों और रेलवे की खिंचे हुई विद्युत लाइन का नजारा देख
सकते हैं।
यह समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
उखड़ जाते हैं टाइल्स
रेलवे स्टेशन के प्लेटफ ार्म नंबर एक और दो की यह स्थिति भी कुछ अच्छी नहीं है इनमें ओवरब्रिज की कई सीढिय़ां ऐसी है जिसमें कई यात्री के गिरकर घायल भी हो चुके है। इन सीढिय़ों को कई बार सुधारा गया टाईल्स लगाए लेकिन हो भी प्रयास सार्थक साबित नहीं हुए है। &फु टओवर ब्रिज की टूटे टाइल्स हटाकर नई टाइल्स लगाए जाने की स्वीकृति विभाग द्वारा मिल चुकी है। शीघ्र ही इन्हें बदलवाया जाएगा। इसके बाद ब्रिज की कंपन अपने आप बंद हो जाएगा।
प्रदीप चौरसिया, आईओडब्ल्यू, सागर

Published on:
16 Feb 2020 09:18 am
Also Read
View All