3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह से सूरज के तेवर तेज, शाम को बादलों के साथ हुई बारिश, मौसम में बदलाव से गर्मी से मिली हल्की राहत

The sun shone brightly in the morning, followed by rain and clouds in the evening, bringing some relief from the heat due to the change in weather.

2 min read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

May 03, 2026

शहर में शनिवार को सुबह से सूरज तेवर तेज रहे। दोपहर के समय झुलसाने वाली गर्मी रही, लेकिन शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में अचानक काले बाद छाए और बारिश हुई। बारिश के बाद तपती गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह से तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। सागर में भी गरज-चमक, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ, पश्चिमी राजस्थान पर ऊपरी हवा का चक्रवात परिसंचरण और सक्रिय ट्रफ लाइनों के प्रभाव से मौसम प्रभावित होगा। गरज-चमक के साथ ओले गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

तेज हवा चलने पर घर में रहें सुरक्षित

मौसम विभाग ने लोगों से कच्चे मकानों, फसलों को सुरक्षित रखने, तेज हवाओं के दौरान घरों में रहने, पेड़ों व बिजली के तारों से दूर रहने और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की है। भोपाल में अगले 24 घंटों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 14-16 किमी/घंटा की औसत हवा चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री तक गिरने की संभावना है। 5 मई तक मौसम बदला रहने की संभावना है।

शहर में कई जगह बिजली हुई बाधित

हल्की बूंदाबांदी और हवा ने शनिवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस की पोल खोल दी। दोपहर के समय चली हवा और हल्की बारिश से आधा दर्जन लाइनें बंद हो गईं। सबसे ज्यादा परेशानी सूबेदार वार्ड व लक्ष्मीपुरा क्षेत्र में रही। यहां लाइन में फॉल्ट हो जाने से करीब 2 घंटे तक बिजली बंद रही। इसके अलावा गुजराती बाजार में भी बिजली लाइन में धुआं उठने की शिकायत आई। बिजली कंपनी के मेंटेनेंस प्रभारी एजाज खान ने बताया कि मौसम व हवाओं के कारण कुछ जगहों पर लाइनें बंद हुईं थीं। लक्ष्मीपुरा में जो फॉल्ट हुआ था, जिसे खोजने में राजघाट रोड सब स्टेशन से करीब 100-150 खंभों की जांच करनी पड़ी, इसलिए लाइट चालू होने में देरी हुई।