सागर

क्रिसमस के लिए सज गए बाजार, सांता ड्रेस और लाइटिंग की स्टार की बड़ी मांग

सागर. क्रिसमस को लेकर इसाई समाज के लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। गिरजाघरों में सजावट होने लगी है। लोगों ने अपने घरों पर स्टार लगा लिए हैं। कैरोल सिंगिग घरों में अलग-अलग क्षेत्र में प्रतिदिन हो रही है। बाजार में भी क्रिसमस की रौनक नजर आ रही है।

less than 1 minute read
Dec 20, 2024
krishmas

गिरजाघरों में प्रार्थना सभा का हो रहा है आयोजन, इसाई समाज के लोग तैयारियों में जुटे

सागर. क्रिसमस को लेकर इसाई समाज के लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। गिरजाघरों में सजावट होने लगी है। लोगों ने अपने घरों पर स्टार लगा लिए हैं। कैरोल सिंगिग घरों में अलग-अलग क्षेत्र में प्रतिदिन हो रही है। बाजार में भी क्रिसमस की रौनक नजर आ रही है। दुकानों पर सांता क्लॉज की ड्रेस, क्रिसमस ट्री, सजावटी सामान और उपहार आदि सजने लगे हैं। क्रिसमस ट्री से लेकर जिंगल बेल तक की ढेर सारी वेरायटी बाजार में है। सांता क्लॉज की कैप और सांता ड्रेस को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में खास प्रकार की क्रिसमस बेल आई है। यह बेल 100 रुपए से 350 रुपए तक मिल रही है। सांता के स्टीकर सहित घरों की सजावट के विभिन्न प्रकार के सामान, स्टार, फूल आदि की मांग है।

गिरजाघरों में हो रही प्रार्थना सभा
इसाई समाज के लोग गिरजाघरों में भी अलग-अलग तरह के आयोजन, प्रार्थना सभा के आयोजन शुरू कर दिए हैं। समाज के लोग भी क्रिसमस पर्व की तारीख नजदीक आते ही उत्साहित नजर आ रहे हैं। साथ ही जमकर खरीदी करने में व्यस्त हैं। रविवार आराधरा में समाज के लोग शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा क्रिसमस के लिए केक का ऑर्डर भी दिया जा रहा है। विभिन्न फ्लेवर केक बनवाए जा रहे हैं। प्रभु यीशु के जन्म उत्सव पर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

Published on:
20 Dec 2024 11:48 am
Also Read
View All

अगली खबर