मसीही समुदाय शुक्रवार को गुड फ्राइडे का पर्व मनाएगा। इस मौके पर सुबह से दोनों समुदायों के गिरजाघरों में आराधना की जाएगी। दोपहर में प्रभु यीशु को दोषी सिद्ध कर क्रूस पर चढ़ाए जाने के दौरान कही गई अंतिम सात वाणियों पर विशेष मनन किया जाएगा। ये वचन क्षमा, प्रेम, विश्वास और पीड़ा के चरम […]
मसीही समुदाय शुक्रवार को गुड फ्राइडे का पर्व मनाएगा। इस मौके पर सुबह से दोनों समुदायों के गिरजाघरों में आराधना की जाएगी। दोपहर में प्रभु यीशु को दोषी सिद्ध कर क्रूस पर चढ़ाए जाने के दौरान कही गई अंतिम सात वाणियों पर विशेष मनन किया जाएगा। ये वचन क्षमा, प्रेम, विश्वास और पीड़ा के चरम क्षणों में ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण को दर्शाते हैं। इसके बाद शाम को कैथोलिक समुदाय के लोग क्रूस यात्रा निकालेंगे। सेंट पीटर्स चर्च कैंट, ईएलसी चर्च सिविल लाइन एवं ज्योति भवन चर्च तहसीली में सात वाणियों पर मनन होगा। सिविल लाइन स्थित सेन्ट पॉल्स ईएल चर्च में पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे कार्यक्रम होंगे।
चर्च के सचिव ईवाय कुमार ने बताया कि विभिन्न वक्ता प्रभु यीशु मसीह के द्वारा क्रूस पर से कहीं गई सात वाणियों पर मनन करेंगे। वहीं ज्योति भवन तहसीली से क्रूस शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें प्रभु यीशु के दिए सातों संदेशों के बारे में बताया जाएगा। शोभायात्रा तहसीली ज्योति भवन से शुरु होकर केंद्रीय जेल, भारत चौक, ईएल चर्च, जिला पंचायत ऑफिस एवं स्वीडिश मिशन स्कूल होते हुए वापस ज्योति भवन चर्च पहुंचेगी। रैली के पहले चर्च में प्रार्थना सभा होगी।