नरयावली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। घटना 29 जनवरी की है लेकिन 23 दिनों के बाद मामले की एफआइआर सागर कैंट थाने में शून्य पर दर्ज की गई। इसके पहले पीडित परिवार एसपी ऑफिस में शिकायत करने पहुंचा था। शनिवार को पीड़ित बच्चे की मां […]
नरयावली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। घटना 29 जनवरी की है लेकिन 23 दिनों के बाद मामले की एफआइआर सागर कैंट थाने में शून्य पर दर्ज की गई। इसके पहले पीडित परिवार एसपी ऑफिस में शिकायत करने पहुंचा था। शनिवार को पीड़ित बच्चे की मां ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की मां ने बताया कि 29 जनवरी को वह अपने पति के साथ रिश्तेदारी में गई हुई थी। घर पर उनके दो नाबालिग बच्चे अकेले थे। दोपहर में आरोपी घर में आया और छोटे बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत उक्त आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।