सागर

शरारती तत्वों ने कार के कांच फोड़े, घटना सीसीटीवी में कैद

कार ट्रांसपोर्ट संचालक वीरेंद्र सिंह की थी। कार मालिक ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।
less than 1 minute read
Jun 22, 2025
sagar
sagar

मोतीनगर थाना क्षेत्र में बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने सडक़ किनारे रखी एक कार के पत्थर मारकर कांच फोड़ दिए और भाग गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार ट्रांसपोर्ट संचालक वीरेंद्र सिंह की थी। कार मालिक ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।
वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गणेश मंदिर के पास रहते हैं। रात 11 से 11.45 बजे जब वह घर पहुंचे, तो घर पास रखी उनकी कार के कांच टूटे मिले। पास में ही लगे सीसीटीवी देखे गए तो उसमें 11.15 बजे दो स्कूटर, एक मोटर साइकिल पर सवार अज्ञात युवक उनके घर के आसपास दिखाई दिए। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरधारीपुरम के पीछे स्थित उनके एक प्लॉट को लेकर दो युवकों से विवाद चल रहा है। रंजिश के चलते लड़के भेजकर आरोपियों ने उनकी कार पर पथराव कराया है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Published on:
22 Jun 2025 05:11 pm