सागर

कुआं में गिरकर नील गाय की मौत, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव

सागर. दक्षिण वन मंडल क्षेत्र के पथरिया जाट गांव में मंगलवार को एक नीलगाय कुआं में मृत पड़ी मिली। आसपास के लोगों ने कुआं में नीलगाय को पड़ा देख सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने ट्रैक्टर व ग्रामीणों की मदद से शव कुआं से बाहर निकाला। शव को वन […]

less than 1 minute read
Feb 05, 2025
एक नीलगाय कुआं में मृत पड़ी मिली।

सागर. दक्षिण वन मंडल क्षेत्र के पथरिया जाट गांव में मंगलवार को एक नीलगाय कुआं में मृत पड़ी मिली। आसपास के लोगों ने कुआं में नीलगाय को पड़ा देख सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने ट्रैक्टर व ग्रामीणों की मदद से शव कुआं से बाहर निकाला। शव को वन विभाग की डिपो लेकर पहुंची जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार पथरिया जाट के पास स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज के पास स्थित कुआं में नीलगाय का शव पड़ा था। दुर्गंध आई तो आसपास के लोग ने मौके पर पहुंचकर देखा। कुआं की गहराई ज्यादा होने और शव फूल जाने के कारण वन अमले के भी पसीने छूट गए। गाय को कुआं से निकलने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। बताया जा रहा है कि नीलगाय का शव करीब 3 दिन पुराना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुंआ बिना मुंडेर का था, रात के समय नील गाय उसमें गिरी होगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Updated on:
05 Feb 2025 01:59 am
Published on:
05 Feb 2025 01:58 am
Also Read
View All

अगली खबर