सागर

महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम के जल से होगा महादेव का अभिषेक, वृंदावन से पोशाक और साउथ तिरुपति से आ रही पगडी़

सागर. महाशिवरात्रि पर्व पर 26 फरवरी को शहर शिवालयों में भगवान शिव-पार्वती के विवाह होगा। मंदिरों में तैयारियां जोरो से चल रही है। कई शिवालयों से भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। तो कई मंदिरों में रुद्री निर्माण के साथ भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है।

2 min read
Feb 23, 2025
shiv_0ff190

शिव मंदिरों में कार्यक्रम की चल रही तैयारी

सागर. महाशिवरात्रि पर्व पर 26 फरवरी को शहर शिवालयों में भगवान शिव-पार्वती के विवाह होगा। मंदिरों में तैयारियां जोरो से चल रही है। कई शिवालयों से भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। तो कई मंदिरों में रुद्री निर्माण के साथ भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है। हनुमान मंदिर लक्ष्मीपुरा में 24 फरवरी को सुबह 9 बजे गणेश पूजन की रस्में होंगी। महिलाएं लाल साड़ी ड्रेस कोड में रहेगी। मंदिर परिसर से चकराघाट जाकर मैहर का पानी भरा जाएगा। 25 फरवरी को सुबह त्रिवेणी संगम के जल से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। शाम 5 बजे धूमधाम से हल्दी खेली जाएगी। शाम 7 बजे भव्य भजन संध्या दोगी। 25 फरवरी रात्रि 8 बजे से चार प्रहर का अभिषेक होगा। 26 फरवरी सुबह 8 बजे सहस्त्रधारा शिवार्चन लोंग, काजू, इलायची और बादाम से किया जाएगा। भगवान कि पोशाक वृंदावन और पगडी़ साउथ तिरुपति से आ रही है। इस बार भगवान का श्रृंगार चांदी की पादूका, चांदी के बेलपत्र एवं माला से किया जाएगा।

आज होगा मागर माटी का कार्यक्रम

महाकाली मंदिर चमेली चौक में माता पार्वती के विवाह की विभिन्न रस्मों के तहत रविवार को मागर माटी की रस्म की गई। पुजारी संजय अवस्थी ने बताया कि महिला भक्त मंडल द्वारा गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में महाकाली मंदिर से रामबाग मंदिर पहुंचेगी। जहां पर विवाह के मंगल गीतों के साथ मिट्टी के बर्तन बनेंगे। जिस पर विवाह के पकवान बनाए जाएंगे। सोमवार को माता पार्वती को मेहंदी अर्पण करके मेहंदी कार्यक्रम होगा। पांच प्रकार के तेल मां पार्वती को चढ़ाए जाएंगे। मंदिर के पुजारी पंडित संजय अवस्थी ने बताया मंगलवार को हल्दी एवं मंडप है। बुधवार को महाशिवरात्रि पर देव धनेश्वर मंदिर से बारात आएगी और शिवरात्रि को पूरी रात शिव पार्वती के मंगल विवाह की रस्में चलेंगे। वैदिक ब्राह्मण ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के द्वारा विवाह संपन्न होगा।

Published on:
23 Feb 2025 11:44 am
Also Read
View All

अगली खबर