सागर

अस्पताल के दो वार्डों के बीच एक कूलर, बन रही विवाद की स्थिति

पंखे हुए खराब, भेजे सुधार के लिए, गर्मी के पहले नहीं की जाती हैं अस्पताल तैयारियां, मरीज होते हैं परेशान

less than 1 minute read
Apr 10, 2025
वार्ड में रखा कूलर

बीना. सिविल अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने में अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। गर्मी का मौसम आने के पहले अस्पताल के कूलर, पंखों का सुधार नहीं कराया जाता है। गर्मी शुरू होने के बाद पंखे सुधार के लिए भेज दिए हैं और अब एक कूलर होने से विवाद की स्थिति बनी है।

अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। गर्मी में लोग बिना कूलर के नहीं रह पा रहे हैं, तो अस्पताल में मरीजों का पंखा तक नसीब नहीं हो रहे हैं। दो वार्डों के बीच एक कूलर होने से मरीजों में विवाद की स्थिति बनती है। दोनों वार्डों के मरीज कूलर को खींचकर अपने वार्ड में ले जाते हैं। बड़ी अस्पताल होने के बाद भी यहां पर्याप्त कूलर की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। साथ ही पंखों का सुधार भी गर्मी शुरू होने के बाद ही कराया जा रहा है।

वेंटिलेशन नहीं है अच्छा

एक वार्ड में सही वेंटिलेशन न होने के कारण यहां भर्ती मरीजों को ज्यादा परेशानी होती है। यहां कूलर, पंखा के बिना मरीजों को कुछ देर रुकना भी मुश्किल हो जाता है। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं किया जा रहा है।

करा रहे हैं सुधार

पंखों के खराब होने की सूचना मिली थी, इसलिए सुधार के लिए भेजे हैं। जल्द ही पंखे सुधर कर आ जाएंगे। अभी एक कूलर होने की ही जानकारी है।

राजेश पस्तोर, बीएमओ

Published on:
10 Apr 2025 12:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर