सागर

शक्कर की कीमत में मिल रहा एक गन्ना, सज गया बाजार

• •
Updated: 12 Nov 2024, 7:36 PM IST
सज गया बाजार
सज गया बाजार

घर-घर में गन्ना के मंडप के बीच होगा भगवान शालिग्राम व माता तुलसी का विवाह

सागर. देव उठनी एकादशी पूजन के लिए गन्ना का बाजार सज गया है, लेकिन इस साल गन्ना की कीमत 5-7 रुपए तक बढ़ गई है। अच्छे गन्ना की कीमत करीब 40 रुपए है, जबकि पतली और सफेद बराई की कीमत कम है। हालांकि देवउठनी ग्यारस पर सामान्य दिनों की तुलना में गन्ना के रेट ऊंचे रहते हैं। शहर में लोकल के देवरी, शाहपुर, रहली से गन्ना आ रहा है। हालांकि जिले में गन्ना का रकबा 100 से 150 हेक्टेयर के बीच ही है, इसलिए दुकानदार त्योहार पर अधिकतर गन्ना जिले से लगे रायसेन व नरसिंहपुर जिले से ला रहे हैं। देव उठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा और भगवान शालिग्राम व माता तुलसी के विवाह पूजन के लिए घर-घर में 5 से 11 गन्ना का मंडप बनाया जाता है। शहर में सिविल लाइन, बड़ा बाजार, गोपालगंज, तहसीली, तिली, मेडिकल कॉलेज, भगवानगंज, कटरा, मोतीनगर, बस स्टैंड, संजय ड्राइव, मकरोनिया सहित तमाम क्षेत्रों में गन्ना का बाजार सज चुके हैं।

Updated on:
12 Nov 2024, 7:36 PM IST
Published on: