सागर

खुरई महोत्सव का आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, इसका धार्मिक व आर्थिक महत्व है- पूर्व गृहमंत्री सिंह

नगर की पहचान बन चुके सांस्कृतिक कार्यक्रम खुरई महोत्सव-2026 का तीन दिवसीय आयोजन 5 से 7 अप्रेल को पूरी गरिमा और गौरव के साथ संपन्न होगा। यह आयोजन खुरई विधानसभा क्षेत्र की शान है। प्रशासनिक अधिकारियों- कर्मचारियों के साथ सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इसकी व्यवस्थाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। यह बात पूर्व गृहमंत्री सह […]

2 min read
Apr 04, 2026

नगर की पहचान बन चुके सांस्कृतिक कार्यक्रम खुरई महोत्सव-2026 का तीन दिवसीय आयोजन 5 से 7 अप्रेल को पूरी गरिमा और गौरव के साथ संपन्न होगा। यह आयोजन खुरई विधानसभा क्षेत्र की शान है। प्रशासनिक अधिकारियों- कर्मचारियों के साथ सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इसकी व्यवस्थाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। यह बात पूर्व गृहमंत्री सह खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने जनपद कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित खुरई महोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों संबंधी समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बीते कई वर्षों से खुरई महोत्सव के भव्य आयोजनों ने इसका सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक महत्व स्थापित किया है। खुरई के ऐतिहासिक किला मैदान को परिश्रम, दिन और संसाधनों के साथ पुन: उसका वैभव लौटाया गया है। पूर्व गृहमंत्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष के खुरई महोत्सव में 5 अप्रेल की शाम प्रसिद्ध पाश्र्व गायक कैलाश खेर, 6 अप्रेल को बॉलीवुड की प्रसिद्ध सिंगर अकासा व 7 अप्रेल को प्रसिद्ध सिने गायक नीरज श्रीधर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। उन्होंने कहा कि अधिकांश विद्यार्थियों की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं, इसलिए आयोजन में दर्शकों की संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा रहेगी। उन्होंने बताया कि खुरई महोत्सव में सैकड़ों छोटे व्यापारी अपनी व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करते हैं। उनको किले के पास पठार स्थित मंडी में दुकानों के लिए स्थल सुनिश्चित होगा।

परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरा

पूर्व गृहमंत्री सिंह ने किले और नगर की साज-सज्जा, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग, दर्शकों की बैठक, आवागमन व्यवस्था, मंच व्यवस्था, तालाब व डोहेला के सौंदर्यीकरण सहित सभी बिन्दुओं पर जानकारी ली। उन्होंने मौके का निरीक्षण भी किया। सीएमओ राजेश मेहतेल ने बैठक में बताया कि पूरे किला मैदान में स्थाई रूप से सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण सटीकता से होगा। खुरई महोत्सव के लिए डॉ. अंबेडकर म्यूजियम को भी सजाया गया है ताकि विजिटर्स संग्रहालय का भी अवलोकन कर सकें। अभी तक 85 दुकानों का पंजीयन हो चुका है, जो लगातार जारी है। बैठक व निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष नन्हीं बाई, एसडीएम मनोज चौरसिया, नपा उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, हेमचंद बजाज, जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

Published on:
04 Apr 2026 04:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर