सागर

वनकर्मियों पर फायरिंग करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर निकाला जुलूस

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में 3 फरवरी को अवैध सागौन तस्करी और शिकार के दौरान वनकर्मियों पर फायरिंग की घटना हुई थी। वन विभाग ने उसी दिन सुआतला थाने में एफआइआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा लोधी सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संगीन वारदात को […]

less than 1 minute read
Feb 11, 2026

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में 3 फरवरी को अवैध सागौन तस्करी और शिकार के दौरान वनकर्मियों पर फायरिंग की घटना हुई थी। वन विभाग ने उसी दिन सुआतला थाने में एफआइआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा लोधी सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संगीन वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकाला।
डोंगरगांव वन परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में गश्त कर रहे बीट गार्ड ऋषिकेश टैगोर, वनरक्षक व दो श्रमिक संतोष ठाकुर व जगदीश नोरिया ने तालाब जांच के दौरान तीन संदिग्धों को बंदूकों से लैस देखा। पूछताछ पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें छिपे अन्य साथी भी शामिल हो गए। कुल आठ लोग थे, जिन्होंने कई राउंड गोली चलाई। गनीमत रही कोई वनकर्मी घायल नहीं हुआ। तीन आरोपियों की पहचान राजा लोधी, अरविंद पटेल और रामसेवक गौंड़ के रूप में हुई। रात में सर्च रुक गया, अगले दिन सुबह पुलिस और टाइगर रिजर्व की डॉग स्क्वायड की मदद से अभियान चला। आरोपियों के ठिकानों से अवैध सागौन की बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ी, जानवरों के अंग जैसे सींग, भाले, बंदूकें और कारतूस जब्त किए गए। 6 फरवरी को पहला आरोपी अरविंद पटेल गिरफ्तार हुआ, जिसकी पूछताछ से अन्य नाम सामने आए। इसके बाद राजा लोधी और रामसेवक गौड़ समेत छह को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का जुलूस निकाला। पुलिस अभी सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है, इसके बाद वन विभाग आरोपियों से पूछताछ और अन्य कार्रवाई करेगी।

Published on:
11 Feb 2026 05:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर