सागर

काम्बिंग गश्त में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 110 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

दो बाइक जब्त, 21 लोगों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने का केस, लोगों ने कहा खुले में शराब पीने वालों पर लगातार होना चाहिए कार्रवाई, जिससे महौल न हो खराब
2 min read
Aug 13, 2026
Police crack down hard during combing patrol: 110 litres of illicit liquor seized, four smugglers arrested.
थाने में बैठे पकड़े गए लोग। फोटो-पत्रिका

बीना. अपराधों की रोकथाम और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कांबिंग गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 57 हजार 500 रुपए कीमत की 110 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो बाइक भी जब्त की गईं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिले 21 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। वहीं, 15 स्थायी वारंटी एवं 12 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए हैं। इसके अलावा 25 उपद्रवियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के तहत व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि देहरी रोड अंडरब्रिज के पास पुलिस ने उमाशंकर पिता प्रेमनारायण सोनी (50) निवासी प्रताप वार्ड एवं प्रमोद पिता रज्जन जोगी (47), निवासी बीना को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 300 पाव अवैध शराब कीमत 26 हजार रुपए व बाइक क्रमांक एमपी 15 एमएच 1853 कीमत 30 हजार रुपए को भी जब्त किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। इसी प्रकार ग्राम शब्दा पाली पुलिया के पास धर्मेन्द्र पिता राजकुमार विश्वकर्मा (37) निवासी खडेसरा व दीपक पिता रामकुमार यादव (22) निवासी ग्राम कंजिया को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 315 पाव अवैध शराब, जिसकी कीमत 31 हजार 500 रुपए है व बाइक क्रमांक एमपी 40 जेडएच 1839 कीमत 45 हजार रुपए जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ भी आबकारी एक्ट 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

खुले में शराब पीने पर 21 लोगों पर कार्रवाई
पुलिस ने खुले में शराब पीने पर गोलू पिता राधेकिशन सोनकर (25) निवासी शिवाजी वार्ड, नेतराम पिता मुन्नालाल अहिरवार (42) निवासी शास्त्री वार्ड, रितिक पिता देवेन्द्र यादव(22) निवासी सुभाष वार्ड, उमाशंकर पिता बिहारीलाल धानक(25) निवासी पाठक, सौरभ पिता सुरेश सोनी(28) मढिय़ा वार्ड, अमन पिता वीरसिंह राय (28) निवासी शिवाजी वार्ड, राजकुमार पिता मनमोहन सिंह रैकवार(35) निवासी गोमती नंदन स्कूल के पास, राघवेन्द्र पिता मजबूत सिंह राय(39) निवासी ग्राम मेवली, विजय पिता बाबूलाल यादव (32) निवासी सुभाष वार्ड, मोंटी पिता मनमोहन रैकवार(34) निवासी गोमती नंदन स्कूल के पास, मनोज पिता मंगल लोधी(40) निवासी छोटी बजरिया, सुधीर पिता किशोरीलाल अहिरवार(45) निवासी गुप्ता गार्डन, बलराम पिता पन्नालाल यादव(45) निवासी भीम वार्ड, राहुल पिता प्रदीप बंसल (33) निवासी भीम वार्ड, सूरज पिता संतोष सेन (24) निवासी मढिय़ा वार्ड, सलमान पिता उरवान अली (29) निवासी मढिय़ा वार्ड, बादल पिता सीताराम अहिरवार (22) निवासी जवाहर वार्ड, समीर पिता इकबाल अहमद खान (27) निवासी वीरसावरकर वार्ड, प्रकाश पिता धनीराम रजक (44) निवासी सिंधी कॉलोनी, भगवान पिता ऊदम सिंह अहिरवार (41) निवासी गांधी वार्ड, सुरेश पिता मनसुख रैकवार (42) निवासी मनोरमा वार्ड को गिरफ्तार किया गया है।

15 स्थायी व 12 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान 15 स्थायी वारंट एवं 12 गिरफ्तारी वारंटों का भी तामील कराया गया। इसके साथ ही 25 उपद्रवियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में एसआई लखन राज, आरके जोरम, एएसआई धनीराम, प्रधान आरक्षक विजय कुमार गौतम, विनोद यादव, शिवकुमार बिल्थरे, राजेश पटैल, गजेन्द्र मिश्रा, संदीप प्रधान, हाकिम सिह, हेमंत तिवारी, संजय बैन, नरेन्द्र, गणेशराम भारती, आरक्षक मंगल सिह, युधिष्टिर, रामाश्रे, सूरज, ब्रजेन्द्र, रामकृष्ण, दिनेश, महेश, महेन्द्र, राहुल सोलंकी, संदीप, बाबूलाल, बृजेश, गोपाल, अजय, प्रमोद, अनिल, रामवीर शर्मा, भानु, महिला आरक्षक रेवती, राखी, मुस्कान, सृष्टि, आरक्षक चालक दीप सिंह की अहम भूमिका रही।

Updated on:
13 Aug 2026 12:35 pm
Published on:
13 Aug 2026 12:35 pm