सागर

Priyanka Gandhi Vadra: प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर बोला हमला, बीजेपी नहीं चाहती महिलाओं को मिले सम्मान

एमपी के सागर जिले के गांव में संदिग्ध हालात में मृत मिली महिला के मामले पर मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक गरमाई सियासत...प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा जमकर निशाना...
less than 1 minute read
May 28, 2024
Priyanka Gandhi Vadra
प्रियंका गांधी वाड्रा़

एमपी में दलित महिला की संदिग्ध मौत और परिवार की शिकायत सामने आने के बाद प्रदेश से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमा गई। मामले में प्रियंका गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि 'मध्य प्रदेश में एक दलित महिला के साथ घटी ये घटना दिल दहला देने वाली है। भाजपा क लोग संविधान के पीछे पड़े हैं। क्योंकि वे नहीं चाहते कि देश कि महिलाएं, दलित, आदिवासी, पिछड़े सम्मान के साथ जीवन जीएं।'

बता दें कि कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सागर जिले की खुरई तहसील के बड़ोदिया नौनागिर गांव में संदिग्ध हालात में मृत मिली अंजना अहिरवार के घर पहुंचकर सोमवार को परिजन की शिकायत सुनी। मौके पर एसडीएम और एसडीओपी को बुलाकर मामले की जानकारी ली। उसके बाद वे अंजना अहिरवार की अंत्येष्टि में शामिल हुए।

प्रियंका का भाजपा पर हमला

एमपी के इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में भाजपा पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि घटना दिल दहला देने वाली है। भाजपा के लोग संविधान के पीछे इसलिए पड़े हैं क्यों कि वे नहीं चाहते कि देश कि महिलाएं, दलित, आदिवासी, पिछड़े सम्मान के साथ जीवन जीएं, उनकी कहीं सुनवाई हो।

दरअसल प्रियंका गांधी का ये बयान तब आया जब कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर दलित महिला को लेकर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि मध्य प्रदेश में BJP का जंगलराज।

Updated on:
28 May 2024 08:26 am
Published on:
28 May 2024 07:59 am