सागर

एमपी में बीजेपी नेता पर दुष्कर्म का केस, थाने से लगा दी दौड़, पुलिस भी भागी पर हो गया फरार

Khurai BJP councilor एमपी में एक बीजेपी नेता पर पार्टी की ही महिला नेता ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2025, 3:56 PM IST
Khurai BJP councilor
Khurai BJP councilor

Khurai BJP councilor एक बीजेपी नेता पर पार्टी की ही महिला नेता ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। खुरई नगर पालिका के गुरुनानक देव वार्ड के पार्षद मनोज राय के खिलाफ यह केस दर्ज हुआ है। केस दर्ज होने की भनक लगते ही वह खुरई पुलिस थाने से भाग निकला। पार्षद को पकड़ने के लिए पुलिस भी उसके पीछे भागी पर वह फरार हो गया। दुष्कर्म का केस दर्ज हो जाने के बाद पार्टी ने उसे निष्कासित कर दिया है। दुष्कर्म का आरोपी पार्षद मनोज राय एनएसजी का कमांडो भी रह चुका है।

बीजेपी की महिला नेता ने पुलिस को बताया कि पार्षद मनोज राय ने 24 मार्च 2024 में उसे घर छोड़ने की बात कहकर अपने साथ कार में बैठा लिया। इसके बाद दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में भी कई बार डरा कर दुष्कर्म किया। तंग आकर महिला नेता ने पति को पूरी घटना बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर खुरई शहर थाने में खुरई के गुरुनानक देव वार्ड के पार्षद मनोज राय पर एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी पार्षद मनोज राय फरार हो गया है, अब पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

बताया जा रहा है कि महिला नेता ने जब पार्षद मनोज राय पर दर्ज करा दिया तो पुलिस ने आरोपी को बहाने से थाने बुलाया। वह थाने आ भी गया लेकिन केस दर्ज होने की भनक लगते ही उसने दौड़ लगा दी। पुलिस भी पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ी थी।

Updated on:
31 Oct 2025, 3:56 PM IST
Published on: