Gwalior Tehsildar rape accused Shatrughan Singh Chauhan एमपी का एक बड़ा अफसर अब इनामी आरोपी बन चुका है। वह डेढ़ माह से फरार है, पुलिस को चकमा देकर इधर उधर भाग रहा है। उसकी तलाश में पुलिस कई ठिकानों पर दबिश दे चुकी है पर वह नहीं मिला। ऐसे में फरार अफसर पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। ग्वालियर के इस अफसर पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसके बाद से भी फरार चल रहा है। तहसीलदार रहे आरोपी शत्रुघ्न सिंह चौहान पर पहले भी कुछ केस दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर दबाव बहुत बढ़ गया है और अब उसे जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।