Holidays March 2025 -एमपी में घूमने के शौकीनों के लिए मार्च का महीना खुशखबरी लेकर आया है। इस माह प्रदेश में सरकारी छुट्टियों की भरमार है। एमपी के सरकारी विभागों के साथ ही मार्च 2025 में बैंकों की भी कई छुट्टियां हैं। ऐसे में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी होली जैसे त्योहारों का खुलकर आनंद उठाने के साथ ही कहीं बाहर घूमने जाकर अपनी छुट्टियों का पूरा फायदा ले सकते हैं। परिवार, दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का उनकेे पास अच्छा मौका है। मार्च में एक बार तो लगातार तीन दिनों का अवकाश मिल रहा है। इन लगातार छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बना सकते हैं। उज्जैन में भी अवकाश के नए आदेश ने कर्मचारियों, अधिकारियों की मौज कर दी है।