सहोद्रा राय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सामाजिक समरसता सम्मेलन रविवार को हुआ। इस अवसर पर संघ के पांच परिवर्तन कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य वक्ता मधुसूदन खेमरिया ने कहा कि यदि आज के समय में सामाजिक समरसता के लिए कोई संगठन निरंतर और प्रभावी कार्य कर रहा है, तो वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। मुख्य अतिथि विक्रम मौर्य ने सभी प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
सहोद्रा राय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सामाजिक समरसता सम्मेलन रविवार को हुआ। इस अवसर पर संघ के पांच परिवर्तन कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य वक्ता मधुसूदन खेमरिया ने कहा कि यदि आज के समय में सामाजिक समरसता के लिए कोई संगठन निरंतर और प्रभावी कार्य कर रहा है, तो वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। मुख्य अतिथि विक्रम मौर्य ने सभी प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. निवेदिता रत्नाकर ने स्वदेशी विषय पर अपने विचार रखे। एसआर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता डॉ. शशि कुमार सिंह ने की। रामकृष्ण शर्मा ने कुटुंब प्रबोधन विषय पर विचार रखे। संचालन एकता खेमरिया ने किया। आभार अनुराग भारद्वाज माना। इस अवसर पर अपर्णा संजीव दुबे, सोनिक नामदेव, अजय ठाकुर, डॉ. प्रियंका, ऋषिका रजक, रजनी पाठक, डॉ. प्रतिज्ञा तथा श्वेता नेमा प्रमुख रूप से शामिल थीं।