बीना. पेट्रोल पंप की हड़ताल और इजरायल-ईरान युद्ध के चलते पेट्रोल, डीजल की किल्लत होने की अफवाह के चलते गुरुवार को दिनभर पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। वाहनों के साथ-साथ लोग ड्रम लेकर पहुंचे थे। जबकि पंप संचालकों का कहना कि पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं है और डिपो से पर्याप्त […]
बीना. पेट्रोल पंप की हड़ताल और इजरायल-ईरान युद्ध के चलते पेट्रोल, डीजल की किल्लत होने की अफवाह के चलते गुरुवार को दिनभर पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। वाहनों के साथ-साथ लोग ड्रम लेकर पहुंचे थे। जबकि पंप संचालकों का कहना कि पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं है और डिपो से पर्याप्त मात्रा में सप्लाई हो रही है।
सुबह से ही शहर के पंपों पर वाहनों की कतार लगने लगीं थीं और लोग पेट्रोल व डीजल का स्टॉक करने के लिए ड्रम भी लेकर पहुंचे थे। किसान खेती के लिए डीजल का स्टॉक कर रहे हैं, तो बाइक व कार चलाने वाले पेट्रोल लेकर रख रहे हैं। कुछ लोगों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि पंप संचालकों की पांच दिन की हड़ताल होनी है, तो कुछ का कहना था कि युद्ध के चलते कुछ दिनों बाद किल्लत हो सकती है, इसलिए पहले से ही स्टॉक कर रहे हैं। इस संबंध में पंप संचालक राजेश शाह ने बताया कि अभी पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल है और लोगों को अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। यदि हड़ताल होगी या किल्लत होगी, तो यह सूचना कई दिनों पूर्व दी जाती है। अभी सरकार की तरफ से बयान जारी हुआ कि पेट्रोलियम पदार्थ पर्याप्त मात्रा में हैं।