सागर

आध्यात्मिक और भौतिक लाभों के लिए दी जाती है कुंड में आहुति

उप नगरीय क्षेत्र मकरोनिया में स्थित राम दरबार में शुक्रवार को नर्मदा भक्त दादा गुरुदेव ने हवन कुंड में आहुतियां दी।

less than 1 minute read
Jul 19, 2025
sagar

उप नगरीय क्षेत्र मकरोनिया में स्थित राम दरबार में शुक्रवार को नर्मदा भक्त दादा गुरुदेव ने हवन कुंड में आहुतियां दी। दादा गुरु महाराज ने कहा कि यह एक धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें अग्नि के माध्यम से देवताओं को आहुति दी जाती है। यह एक पवित्र क्रिया है जो आध्यात्मिक और भौतिक लाभों के लिए की जाती है। राम दरबार में जो यह हवन कुंड स्थित है उससे सकारात्मक उर्जा निकल रही है।
मंदिर के महंत केशव गिरी महाराज ने बताया कि मंदिर में बनी धूनी में विश्व व राष्ट्र कल्याण की भावना को लेकर आहुतियां दी। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने कहा कि हवन करने से निश्चित ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और वातावरण भी शुद्ध होता है। राजा रिछारिया व अभिषेक गौर ने हवन की व्यवस्था संभाली। इस अवसर पर पृथ्वी सिंह बामोरा, सुरेंद्र सुहाने, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, धर्मेंद्र सिंह परासिया, आनंद सोलंकी, लक्ष्मण सिंह, अखिलेश गौर, नितिन राठौर, रितेश तिवारी, लोकेश तिवारी, अंकित रिछारिया, नगर पालिका अध्यक्ष महिलाल, बलबंत सिंह, अब्बी साहू व शारदा बाई खटीक आदि मौजूद रहे।

Published on:
19 Jul 2025 05:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर